यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

यूनिट एक सौ पैंसठ

( Unit 165 ) 

 

काल का भी होगा नही १६५ पर आघात,
क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ।
निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए,
ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।।

उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया,
कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार कर लिया।
नेक समर्थ देशभक्त ईमानदार एवं कर्मठ,
बटालियनों में श्रेष्ठ है यही एक सौ पैंसठ।।

आज़ादी में भी छुपा है वीरों का बलिदान,
हम अर्धसैनिक बल CRPF के है जवान।
वन्दे मातरम् से शुरु होता ये शुभ प्रभात,
संध्या पर राष्ट्र गान जन गन मन के साथ।।

कौए के टोकने से चील रुका नही करती,
कामयाबी कदमो में लक्ष्य पे नज़र रहती।
यूतो मिल जाएंगे दुनिया में आशिक कई,
हमारे लिए वतन से खूबसूरत सनम नही।।

रंगो की होली हो या जगमगाती दिवाली,
मातृभूमि हमारा सच्चा साथी न घरवाली।
देश के वीर सपूत दुश्मन के लिए यमदूत,
कर्तव्य हमारा वतन की करना रखवाली।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बीज नियत करता है | Ghazal

    बीज नियत करता है  ( Beej niyat karta hai )     बीज नियत करता है जैसे, वृक्ष स्वभावऔर विस्तार! विगत कर्म निश्चय करते हैं वर्तमान जीवन आधार !   जिसका गत में सत्कर्मों का,अपना लेखा उचित रहा वह पा लेता अनायास ही,सुख सुविधाओं के आगार !   उसे जन्म से ही मिल जाते,सुख यश…

  • Kavita | कुंभ की धार्मिक महत्व

    कुंभ की धार्मिक महत्व ( Kumbh ka dharmik mahatva )   सनातन धर्म की पौराणिकता को, याद दिलाता है यह कुंभ । बारह वर्षों में एक बार ही , आता है यह कुंभ ।   सभी देवों का धरती पर , होता जिस पल आगमन । संघ साधु संत के सानिध्य का , अवसर दे…

  • पाषाण युग | Pashan Yug par Kavita

    पाषाण युग ( Pashan yug)    स्वर्ण युग बीता रजत युग वो ताम्र युग चले गए। कलयुग में नर भांति भांति पग पग पे छले गए। पत्थर दिल लिये लो आया अब पाषाण युग। प्रस्तर ही पूजे जाते हैं शिलालेखों में बीते युग। दुख दर्द भाव भावना पीर पराई जाने कौन। वक्त खड़ा चुप्पी साधे…

  • बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

    बड़े मामले में विफल होती सीबीआई! ****** हाईप्रोफाइल मामलों में विफल होती सीबीआई, यह बात कुछ हजम नहीं होती भाई ! बोफोर्स तोप घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला। कर्नाटक खनन घोटाला- जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा थे अभियुक्त, या आरूषि हत्याकांड जिसमें सीबीआई थी नियुक्त; जांच नहीं कर पायी युक्तियुक्त। मस्जिद ढ़ांचा विध्वंस मामले में भी- सीबीआई…

  • Hindi Bhasha Par Kavita | हिंदी भाषा

    हिंदी भाषा ( Hindi Bhasha )   बनाओ मिल, हिंदी को जग में महान। जगत गुरु कहलाने वाला, पंचशील फैलाने वाला। वेदों में भरा ज्ञान ।‌ बनाओ मिल हिंदी को,जग में महान।।   तुलसी सूर और मीरा बाई, कबीर नानक दादू गुसाईं। मुनियों ने किया ध्यान ।। बनाओ मिल हिंदी को जग में महान।।  …

  • रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

    रहनुमा ( मार्गदर्शक ) ( Rahnuma )   रहनुमा कोई मिल जाए राह मेरी आसां हो जाए मेरी मंजिल का ठिकाना मुझको भी नसीब हो जाए   मार्गदर्शक बता दे रस्ता कोई खता न मुझसे हो जाए भटक  रहा  हूं  बियावान में हाथ पकड़ कोई राह दिखाये   अंधकार का अंत नहीं है रहनुमा का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *