आइसक्रीम | Kavita Ice Cream

आइसक्रीम

( Icecream )

आइसक्रीम तो सभी की पसंदीदा कहलाती है,
सर्दी गर्मी बारिश हर मौसम में खायी जाती हैं।

बचपन में मटका कुल्फी की टन टन हमें बुलाती थी,
उसके पास पहले पहुँचने की होड़ हम में लग जाती थी।

ऑरेंज, वनीला, रास्पबेरी मैंगो कितनी प्यारी लगती थी,
सॉफ्टी कोन की तो फिर भी बात ही अलग होती थी।

बड़े भी कभी कभार अक्सर बच्चे बन जाते हैं,
आइसक्रीम खाने के लिए वे भी तो ललचाते हैं।

वनीला और बटरस्कॉच से संतुष्टि कहाँ मिल पाती है,
अनगिनत फ्लेवर देखकर सब की नीयत फिसल जाती है।

कप-कोन और कैंडी अपनी ओर खींचती है,
चोकोबार फ्रॉस्टिक लेकिन पहली पसंद बनती है।

तरह-तरह की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी मिल जाती है,
घर में बनी आइसक्रीम तभी तो ज़्यादा ललचाती है।

ब्लैक करंट, टूटी फ्रूटी, चॉकलेट चिप्स भी हमको भाती है,
ढेरों फ्लेवर्स देखकर तबीयत मचल-सी जाती है।

अब तो और भी वैरायटी देखने को मिल जाती है,
आम पना, शिकंजी, कोला हमें अपनी ओर बुलाती है।

कुछ गिनी-चुनी कंपनियों की आइसक्रीम फेमस कहलाती है,
राजभोग केसर पिस्ता अमेरिकन ड्राई फ्रूट मेहमानों को बेहद भाती है।

इतनी सारी कंपनी है फिर भी सबका स्वाद अनोखा है,
आइसक्रीम खाने का भला होता कब खास मौका है।

सिर्फ खाने की चीज नहीं रिश्तों का ये उपहार है,
गेट टूगेदर होने पर इससे बढ़ता दुगुना प्यार है।

कविता अच्छी लगी हो तो लाइक कमेंट जरुर करें,
चलो बहुत बातें हो गई अब आइसक्रीम खाने चलें।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitkikalamse

यह भी पढ़ें :-

बदलते परिवार | Badalte Parivar

Similar Posts

  • सुुुनो | Poem suno

    सुुुनो ( Suno )   सुुुनो… वो बात जो थी तब नहीं है अब जब आँखों में छिपी उदासियाँ पढ़ लेते थे लबों पर बिछीं खामोशियाँ सुन लेतेे थे ….तुम फुर्सतों में भी अब वो बात नहीं वो तड़प, वो ललक नहीं है  मसरूफियात में भी हमारी याद से लरज़ जाते थे जब…..तुम सुनो… तब…

  • हे महामना शत शत प्रणाम

    हे महामना शत शत प्रणाम नैतिकता काशोध शुद्धमर्म सुगंधपुष्प प्रावाह सामालवा महिमा कीपरिभाषाक्रांति शान्ति कादेवदूत ।। युग कालचेतना का प्रहरीईश ईश्वरअविनासी का सत्यसाक्ष्य सरस्वती साधकब्रह्मसत्य का पर्याय।। भारत भूमि काशौर्य पराक्रमनिराश जन मनकि हुंकारयुवा ओजसंरक्षक वचन कर्मधर्म का सनातन ।। कानून विदपत्रकार कर्मजन्म मर्मभारत माता काआँचल काशी और प्रयागगौरव गरिमा कामहामना प्रेरक पुरुषार्थ।। जन मन…

  • खुशियों से रौशन करें संसार

    दीपावली घी रुई से ज्योति जलतीमिट्टी का दीपक जलताजीवन की गाड़ी चलतीआपसी प्रेम जो पलता राम आज जब आयेंगेप्रसन्न हो जायेगी सीताअयोध्यावासी भी गायेंगेउर्मिला भी होगी हर्षिता भरत मिलने आयेंगेशुभ बेला आई पुनीतानागर दीप जलायेंगेखुश होंगी तीनों माता रावण से लंका को जीतामुक्त हुई लंका से सीता। खुशियों से रौशन करें संसार दीपोत्सव की खुशियां…

  • चंद्रघंटा मां | Chandraghanta Maa

    चंद्रघंटा मां ( Chandraghanta Maa )    स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक शारदीय नवरात्र तृतीय बेला, शीर्षस्थ भक्ति शक्ति भाव । सर्वत्र दर्शित आध्यात्म ओज, जीवन आरूढ़ धर्म निष्ठा नाव । चंद्रघंटा रूप धर मां भवानी, शांति समग्र कल्याण प्रदायक । स्वर्णिम आभामयी मां चंद्रघंटा,अनंत सद्यः फलदायक ।। साधक पुनीत अंतर्मन आज, मणिपूर चक्र…

  • सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

    सीता कहे दर्द ( Sita Kahe Dard ) बड़ी दर्द भरी मेरी कहानी। अँखियो में ला दे सबकी पानी।। जिनके लिए धरा पर थी आई। उन्हीं के द्वारा गई सताई।। वन को गई थी मैं प्रभु जी संग। रंग कर प्रभु की प्रीति-भक्ति रंग।। सृष्टि हितार्थ अग्नि में समाई। मेरी छाया मेरा पद पाई।। दुष्ट…

  • औरत | Aurat par kavita

    औरत ( Aurat )   कोई कह दे तेरा अस्तित्व नहीं मान ना लेना जहां थक कर हारते हैं सब वहीं शुरुआत करती है औरत जहां पूजती है दूजे को शक्ति रूपा पूजी जाती है औरत कहने को कह देते हैं अबला नव अंकुर को जन्म देती है औरत संघर्ष प्रकृति का नियम है संघर्षों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *