फासला | Phasala

फासला

( Phasala )

 

सोचता हूं उकेरूं आज आपका चित्र
या लिखूं अनाम कुछ भाग्य का लेखा
लिखा तो बहुत कुछ अब तक हमने
फिर भी लगता है की कुछ नही लिखा

रख लिया हूं स्मृतियों को सहेजकर
मिले थे आप जब हमसे पहली बार
हुई न कुछ बातें ,तब भी बहुत हो गईं
कह न सके हम कुछ,तुम भी चुप रहीं

यही तो सहज आकर्षण है प्रेम का
जो होता है प्रस्फुटित अंकुर की तरह
कहीं कुछ शोर नही ,कुछ पुकार नहीं
तब भी बन जाती है बूंद सागर की तरह

न बुलाया धरती ने आकाश को कभी
न गगन ने कहा की वसुधे करीब आओ
मिला ही देता है सागर क्षितिज पर उन्हें
मिलते राधा श्याम जैसे बांसुरी की सुर से

प्रेम तो उपजता है आत्मिक धरातल ar hi
देह की मलीनता मे उसका निवास नही
विश्वास ही करा देता है दर्शन अत्थर मे
फासला है तन का ही , रूह का होता नही

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तर बतर. | Tar Batar

Similar Posts

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • मां नर्मदा | Maa Narmada

    मां नर्मदा ( Maa Narmada )    अनंत नमामि मां नर्मदा ****** हिंद उत्संग अति आह्लाद, पुनीत दर्शन सरित छटा । मातृ उपमा संबोधन सेतु, नित निर्माण आनंद घटा । दिव्य मर्म अंतर सुशोभना, स्कंद पुराण नित बखान अदा । अनंत नमामि मां नर्मदा ।। शिव सुता मोहक अनुपमा, माघ शुक्ल सप्तमी अवतरण। धन्य संपूर्ण…

  • वह अकेला | Vah akela

    वह अकेला ( Vah akela )   किसी को गम है अकेलेपन का कोइ भीड़ मे भी है अकेला कोई चला था भीड़ ले साथ मे रह गया बुढ़ापे मे भी अकेला रहे सब साथ उसके पर ,रहा न कोई साथ उसके रहकर भी साथ सबके रह गया वह अकेला उम्र घटती रही ,सफर कटता…

  • इस्कॉन | Iskcon

    इस्कॉन! ( Iskcon )   चलो ईश्वर को चलके देखते हैं, एक बार नहीं, हजार बार देखते हैं। सारी कायनात है उसकी बनाई, आज चलो मुक्ति का द्वार देखते हैं। सृजन – प्रलय खेलता है उसके हाथ, चलकर उसका श्रृंगार देखते हैं। आँख से आँख मिलाएँगे उससे, उसका अलौकिक संसार देखते हैं। महकती वो राहें…

  • तेरी शिकायत | Teri Shikayat

    तेरी शिकायत ( Teri Shikayat ) तेरी मेहरबानी का किस्सा सबको सुनाया।अंधा समझ हाथ पकड़ तूने रास्ता दिखाया। अब तो तेरी शिकायत करें भी तो किससे।सबके दिलों में तुझे हमने ही बसाया। तू चाहे अब जितने सितम कर ले इस पर।सहता चल बस यही दिल को समझाया। हर बार दिखाते रहे तुम आईना हरेक को।हर…

  • कोरोना | Corona par Kavita

    कोरोना ( Corona )    कोरोना से सबको है लड़ना, लेकिन इससे बिलकुल न डरना। मिलकर हमें इसको है हराना, कोरोना मुक्त भारत देश बनाना।। कोरोना है एक महामारी, आफत आ गई ये बड़ी भारी। जोश-होश से काम सभी लेना, हाथ साफ, दूरी, मास्क लगाना।। इन सब बातों को है अपनाना, पास नही आएगा यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *