देश भक्त, साहित्य प्रेमी व समाज सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने पर सैनिक कवि गणपत लाल उदय अजमेर राजस्थान को शिक्षक दिवस के अवसर पर बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी द्वारा उत्तम शिक्षक सम्मान 2023 एवम स्वर्णिम दर्पण पत्रिका के द्वारा स्वर्णिम शिक्षक गौरव रत्न 2023 से सम्मानित किया गया।

बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है जो ग्राम रिहावली, डाक तारौली गूजर, फतेहाबाद, आगरा 283111 उत्तरप्रदेश भारत में है। उदय वर्तमान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल बीजापुर छत्तीसगढ़ में कार्यरत है आप इसमें आनें से पहले तीन साल तक सरस्वती बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय अराॅंई अजमेर राजस्थान में अध्यापक का कार्य भी कर चुके है। आप अब तक लगभग 3000 हजार रचनाएं लिख चुके है जो 400 साझा संकलनों में प्रकाशित है।

उदय सभी विधाओं की रचनाएं लिखते है जो देश और विदेश में भी पढ़ी जाती है आपके सात सांझा संकलन ऐसे भी है जो
विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके है।।
जय हिन्द जय हिन्दी जय हिन्दुस्तान

यह भी पढ़ें :-

“उम्मीद का दीपक” साझा काव्य संग्रह में प्रकाशित हुई उदय की कविताएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here