ये मछलियां

ये मछलियां

ये मछलियां !

मछलियां अक्सर ज़िन्दा रह जाती हैं
अपने गिल्स फड़फड़ाते,
छिपा जाती है लिंब।

स्त्री भी ज़िंदा रह जाती है
पलकें फड़फड़ाती अपने श्वसन तंत्र में।
धरती को ही तो देख पाती है,
अपने ही किसी चाँद में तैरते हुए
और
छिपा लेती है अपना स्त्री लिंग।

अपने माथे की बिंदी को मानती है,
मछलियों का चूमना।
ये भी एक शगुन है
क्योंकि मछली भी स्त्री की तरह निर्गुण नहीं।
गुण हों तो वह फड़फड़ाती है।
अवगुण हों तो छिपा ली जाती है।
और
निर्गुण हों तो खा ली जाती है।
कौन – मछली?
नहीं भई! स्त्री!
हाँ…! शायद मछली भी।

चंद्रेश कुमार छ्तलानी

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • माता रानी की महिमा

    माता रानी की महिमा   मां की महिमा अपरंपार हो जाए सबका बेड़ापार कर लो माँ के जगरात्रे पूजा व्रत पाठ नहीं आने देंगी मां तुम पर कोई आंच शक्ति संप्रदाय की देवी दुर्गा आदि शक्ति भवानी अंधकार अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली ममतामयी मोक्षदायिनी जगत कल्याणकारी मां भवानी शांति समृद्धि धन-धान्य देने…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

  • लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल | Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

    लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ( Lohpurush Sardar Vallabh Bhai Patel )   भारत वर्ष की एकता और अखंडता के प्रतीक थे, आवाज़ जैसे सिंह की दहाड़ ग़रीबों के सरदार थे। दुश्मनों के लिए ज़लज़ला तो कभी यह तूफ़ान थे, भारत भूमि के लाल और देश के वह वफादार थे।।   देश के पहले गृहमंत्री एवं…

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

  • आकाश में जब तिरंगा लहराता

    आकाश में जब तिरंगा लहराता जब कोयल गीत सुनाती है।जब भंवरा नगमे गाता है।।पुरवाई शौर मचाती है।जब बादल झूम के आता है।। जब बात निकलती है हर सू ।दिलदारों की मतवालों की।।जब याद सताती है हमको।इस देश पे भरनें वालों की।। तोपों के दहन खुल जाते हैं ।बंदूके गरजनें लगती है ।।आकाश का दिल थर्राता…

  • ऐ दर्द | E- Dard

    ऐ दर्द ( E – Dard )  ऐ दर्द…. कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….. खुशिया छोड चुका हूँ, गम निचोड चुका हूँ । आँखो मे तुमको भर कर, यही बात कहा है। ऐ दर्द… कुछ तो कम कर, मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…. है राज बहुत गहरा, वो दिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *