नारी शक्ति

नारी शक्ति

नारी शक्ति (अबला नहीं)

नारी हूं मैं नारायणी,
शक्ति का अवतार।।
अबला नहीं समझो मुझको,
नहीं समझो लाचार।।

सबला हूॅ॑ लक्ष्मीबाई सी,
सती सीता कहलाऊं।।
प्रेम सरिता राधारानी,
ज्योति स्वरुपा बन जाऊं।।

मुझसे ही है सृष्टि सारी,
जगति का आधार।।
मुझसे से ही चले गृहस्थी,
फूले-फले घर-द्वार।।

नारी रूप है नारायणी का,
इसके रूप हैं हजार।।
माॅ॑ बेटी बहन पत्नी रूप में,
इसी से चलता ये संसार।।

बेटी रूप में कन्या पूजन,
माॅ॑ रूप में मातृशक्ति।।
पत्नी रूप में बनी अन्नपूर्णा,
इसी से चलती है गृहस्थी।।

इसके हृदय बसे सदा ही,
ममता प्यार और दुलार।।
जब होता ह्रदय आहत,
तब लेती शक्ति अवतार।।

शिव की शक्ति बनी है नारी,
और बनी जग का आधार।।
जिसने भी ललकारा इसे,
तत्काल हुआ उसका संहार।।

हारी है न कभी हारे किसी से,
नारी शक्ति की महिमा अपार।।
आ जाए जब अपनी जिद पे,
तब लेती दुर्गा काली अवतार।।

कोमल हृदय नारी का,
करो नहीं अपमान।
युग -युगों से पूजित हैं,
रमते श्री भगवान।।

कवयित्री: दीपिका दीप रुखमांगद
जिला बैतूल
( मध्यप्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अक्षय तृतीया का महत्व | Akshaya Tritiya ka Mahatva

    अक्षय तृतीया का महत्व ( Tritiya ka Mahatva )   अक्षय तृतीया का शुभ दिन, शुरू होते सब काज। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष, तिथि तृतीय आज। ब्रह्मपुत्र अक्षय का जन्म, हुआ तिथि थी आज। परशुराम के शुभावतरण से, धरा बना बिना राजा। मां गंगा धरती पर आई, अन्नपूर्णा का अवतरण। खजाना मिला कुबेर को,…

  • महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस

    महात्मा गांधी के महाप्रयाण दिवस अहिंसा को हम जीवन में लाए ।प्रभु को भीतर घट में बसा लें ।मोक्ष की और कदम बढ़ाये ।सद्ज्ञान की रोशनी जगा लें ।आत्मा के अज्ञान को हटायें ।क्रोध , मान , माया ,लोभ को छोड़े ।सबसे मैत्री , प्रेमभाव जगा लें ।जीवन की सौरभ को हम महकायें ।होनी को…

  • नेह की कोमलता | Kavita Neh ki Komalta

    नेह की कोमलता ( Neh ki komalta )   नेह ने कोमल बनाकर,वेदना को चुन लिया है, चाह में हिय ने विकल हो,कामना को बुन लिया है। भावना की धार अविरल, गुनगुनाती बह रही है, प्रीति की अनुपम धरोहर, मीत से कुछ कह रही है। आज यादों के झरोखे, अनमने से खुल रहें हैं, शांत…

  • औघड़ दानी हे वरदानी | Aughad Dani

    औघड़ दानी हे वरदानी  ( Aughad Dani hai Bardani )    महाकाल महादेव महेश्वर, भुजंग भूषण अविनाशी। शिव शंकर सदाशिव भोले, भूतनाथ शिव कैलाशी। नीलकंठ नटराज शंकर, महानिधि महेश महायोगी। हे गंगाधर हे भूतेश्वर,भगवन आदि देव हे आदियोगी। औघड़ दानी हे वरदानी,बाबा त्रिपुरारी त्रिशूल धारी। त्रिलोचन त्रिलोकी नाथ,त्रिभुवन स्वामी दया धारी। चन्द्र ललाट जटा में…

  • परख | Kavita Parakh

    परख ( Parakh )   न था आज कल से जुदा न होगा आज कल से होती नही स्थिरता जल में कभी हो रही नित हलचल से जुड़ा है धागा समय से घटनाएं हैं मनके जैसी हर मनके का है मूल्य अपना जीवन में हर एक सांस जैसी हर लम्हे दे जाते हैं कुछ हर…

  • माँ | Maa par ek kavita

    माँ  ( Maa par ek kavita )   माँ तेरी ममता की छाया, पली बढ़ी और युवा हुई, निखर कर बनी सुहागन, माँ बनकर,पाया तेरी काया।।   अब जानी माँ क्या होती? सुख-दुःख की छाया होती । माँ के बिना जहाँ अधूरा, माँ है तो सारा जहाँ हमारा ।।   माँ हीं शक्ति, माँ हीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *