Shekhawati Utsav

शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

शेखावाटी उत्सव

( Shekhawati Utsav )

 

सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में

वीर भूमि शेखावाटी उत्संग,
अति शोभित नवलगढ़ नगरी ।
ठाकुर नवलसिंह संस्थापक,
उपमा धन धान्य वैभव गगरी ।
मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा,
आकर्षक हवेलियां घनत्व में ।
सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।।

अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर,
मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली ।
छियालीस ग्राम पंचायत परिध छवि,
द्वि कस्बाई आभा मखमली ।
स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह,
पारंपरिक आह्लाद अपनत्व में।
सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।।

शिक्षा संग कदम चाल,
आत्मसात प्रौद्योगिकी नवाचार ।
लोक रंग अठखेलियों सह,
नित वंदित मर्यादा संस्कार ।
मुरारका फाउंडेशन प्रेरक प्रयास,
जोश उत्साह उमंग जड़त्व में ।
सांस्कृतिक अनुपमा ,शेखावाटी उत्सव में ।।

वात्सरिक बेला सताईसवीं,
अनंत खुशियां सूर्यमंडल प्रांगण ।
प्राचीन खेल लोक हर्षल छटा,
व्यंजन आस्वाद लोकरंजन ।
असीम आभार आयोजनकर्ता,
संरक्षण पहल थाती सत्व में ।
सांस्कृतिक अनुपमा , शेखावाटी उत्सव में ।।

जीवंत कर इतिहास संस्कृति,
नई पीढ़ी नव प्रेरणा सेतु ।
रज रज गौरव अनुभूति,
कला स्पंदन अधुना समाज हेतु ।
कृपा वृष्टि बाबा राम सा पीर,
सुख समृद्धि आनंद जनत्व में ।
सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

Similar Posts

  • सांवरे की बंसी | Kavita Sanware ki Bansi

    सांवरे की बंसी ( Sanware ki Bansi ) सताने लगी है सांवरे की बंसी, रिझाने लगी है सांवरे की बंसी, मुझे रात औ दिन ख्याल है उसका ही, जगाने लगी है सांवरे की बंसी, कभी गीत गाके सुनाए है बंसी, कभी प्रीत मुझसे जताए है बंसी, मुझे आज कल वो लुभाए है इतना, सभी चैन…

  • प्रीति के गीत | Hindi Poetry

    प्रीति के गीत ( Preeti ke geet )   प्रीत के गीत गाकर सयानी हुई, मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   राग  और  रागिनी में समाई हूं मैं, ताल और छंद संग लेकेआई हूं मैं। सुर सरिता की मैं एक कहानी हुई। मै हूं मीरा जो मोहन दीवानी हुई।   हिन्द कीशान और…

  • देख रहे सब चीरहरण

     देख रहे सब चीरहरण     बैठे धृष्टराज की अंधी सभा में  देख रहे सब चीरहरण , कुछ लगाते ठहाका  ,  द्रोणाचार्य ,विदुर ज्ञानी हैं बैठे मौन , बोल न पाता है कोई न्याय वहां?    दुष्शासन के दुस्साहस को दे रहे ताल वहां, द्रोपदी भरी सभा में मांग रही  इज्जत की भीख वहां?  सुन…

  • हम भारत और नेपाल हैं | Kavita Nepal Bharat Sambandh Par

    हम भारत और नेपाल हैं ( Hum Bharat Aur Nepal Hain )  हम भारत और नेपाल हैं एक सुदामा तो एक गोपाल हैं सदियों से हम एक हैं भिन्नताएं न अनेक है एक पहाड़ के छांव है एक ही शहर गांव है हम दोनों ठहरते हैं जहां मानो एक ही चौपाल है एक सुदामा एक…

  • परंपरा | Kavita Parampara

    परंपरा ( Parampara ) यह कैसी परंपरा आई, दुश्मन हो रहे भाई-भाई। घर-घर खड़ी दीवारें घनी, मर्यादा गिर चुकी खाई। परंपराएं वो होती, संस्कारों की जलती ज्योति थी। अतिथि का आदर, खिलखिलाती जिंदगी होती थी। होली दिवाली पर्व पावन, सद्भावो की धाराएं भावन। गणगौर तीज त्योहार, खुशियों का बरसता सावन। परंपराएं जीवंत रखती है, मान…

  • लाला लाजपत राय | Lala Lajpat Rai par Kavita

    लाला लाजपत राय ( Lala Lajpat Rai )    ऐसे नेताओं में एक थें वह लाला लाजपत राय, स्कूली शिक्षण पश्चात किए जो‌ कानूनी ‌पढ़ाई। धर्म-पत्नी जिनकी राधा देवी भाई धनपत राय, सम्पूर्ण स्वतन्त्रता के खातिर लड़ते रहें लड़ाई।। कलम जिनकी ऐसी भयंकर आग जो उगलती, ये वाणी जिनकी ऐसी क्रान्ति उत्पन्न कर देती। दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *