Kalam bolti hai kavita

कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

कलम बोलती है

( Kalam bolti hai )

 

कलम बोलती है कलम बोलती है

पूरा तोलती है पूरा तोलती है

 

गूंज उठती है मंचों पर प्यारी सी रसधार बने

गीत गजल छंद मधुर महकती बयार बने

 

बुलंद होती मुखर वाणी कुर्सियां डोलती है

कलम बोलती है कलम बोलती है

 

कांपते हैं जब दरबारी सिंहासन हो डांवाडोल

सत्ता के गलियारों में जब बढ़े बुराई हो रमझोल

 

लेखनी की ज्योत जला भेद मन के खोलती है

कलम बोलती है कलम बोलती है

 

दोहा सवैया शान भरे चौपाई की मधुरम तान

उमंग जगाए हृदय में ओजस्वी वीर रस गान

 

सौहार्द सद्भाव जगाती घट सुधारस घोलती है

कलम बोलती है कलम बोलती है

 

अंधकार सारे हर लेती दिव्य ज्ञान ज्योति लेकर

जोशीले भाव से गूंजे देश प्रेम भाव भरकर

 

हर आंधी तूफां में भी रुख हवा का मोड़ती है

कलम बोलती है कलम बोलती है

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

काले बादल | Kale badal kavita

Similar Posts

  • माँ | Maa Ke Upar Kavita

    माँ ( Maa )   खिली धूप से चमक रहे थे उसके बाल अनुभव की सिकुड़न रहती उसके माथे पर कड़वा तीखा बोलने की ताकत उसके लब पर मुस्कुरा कर फिर आ जाती तेरे एक बुलाने पर रिश्तो के ताने-बाने में उलझी रहती जीवन भर तरतीब से रखा हुआ सामान उसके होने का एहसास कराता…

  • रक्षाबंधन | Raksha Bandhan Kavita in Hindi

    रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan )    बहन इक भाई के जीवन में रिश्ते कई निभाती है, बन के साया मां की तरह हर विपदा से बचाती है, कभी हमराज़ बन उसके राज़ दिल में छिपाती है, जुगनू बनके अंधेरों में सफ़र आसां बनाती है !! बहन जब भाई के हाथों में राखी बांधती है तो,…

  • वो लड़की | Woh ladki | Poem in Hindi

    वो लड़की ( Woh ladki )   वो लड़की , दूनियाँ अपनी नई बनाती तो होगी , गीत चाहत का कोई गुनगुनाती तो होगी I   तस्वीर कोई आँखों में सजाती तो होगी , खड़ी आइने के सामने मुस्कराती तो होगी ।   अनकही सी बातें आ जाती होंगी लबों पर , अनजाने से रिश्तों…

  • ओ इंसान | Oye Insaan

    ओ इंसान ( Oye Insaan ) ओ इंसान ,हर जगह छोड़,अपनी अच्छाई के निशान ।और अपनी, सच्चाई के निशान ।बस इसी में लगा , तू अपनी जान ।पहले बन , अच्छा इंसान ।फ़िर गुणवान, और चरित्रवान ।लोग करें , तेरा गुणगान ।कर तू कुछ , ऐसा मेरी जान ।बना अलग ,अपनी पहचान ।करें सब तुझपर,…

  • फुरसत मिली | Poem fursat mili

    फुरसत मिली ( Fursat mili )   फुरसत मिली, पढ़ लूं तहरीरें लिखी जो पानियों ने पानी पर सुना है जनमों से सब्र लिये बहता है कोई आबशार किसी के लिये कहीं पर बरसता अब्र, गीली ज़मीं, पर प्यास लिये मेरा मन, पानी, पानी बहता दरिया शायद मेरे लिये यहीं पर…. उफ़ुक उधर भी था,…

  • राम-राम गूंज गगन में | Ram Ram Goonj

    राम-राम गूंज गगन में ( Ram Ram Goonj Gagan Me )   धनुष की टंकार हुई है, धर्म की जयकार हुई है। अयोध्या सजी संवरी, दीपों की छटा बहार हुई है। राम-राम गूंज गगन में, राम महिमा साकार हुई है। सनातन परचम फहराया, राम नाम झंकार हुई है। मंदिर मंदिर राम पूजा, घर-घर दिवाली आई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *