Kale badal kavita

काले बादल | Kale badal kavita

काले बादल

( Kale badal )

 

घिर आये सब बादल काले
ठंडी ठंडी बूंदों वाले
ताल तलैया सब भर जाओ
मेघ तुम घटाओ वाले

 

चहक उठे चमन सारे
प्रेम की बहती हो बहारें
खेतों में हरियाली छाई
खूब बरसो मेघा प्यारे

 

अधरों पर मुस्कान देकर
बूंदों से तन मन भिगोकर
मन मयूरा झूम के नाचे
खुशियों में मगन होकर

 

पर्वत नदिया मोर पपिहे
हर्षित हो रहे हैं सारे
खुशियों की सौगात लेकर
झूम के बरसों मेघा प्यारे

 

कारे कजरारे बादल सारे
घिर कर बरसो मेघा प्यारे
क्षितिज व्योम में छा जाओ
उमड़ घुमड़ कर आ जाओ

 

मूसलाधार गरज कर बरसो
रिमझिम बरस झड़ी लगाओ
अंबर में जब बिजली चमके
घनघोर घटा बन छा जाओ

 

नेह गंगा बहाकर आओ
घने मेघ बादल कजरारे
मतवाले आषाढ़ के बादल
टिप टिप बरसा मेघा प्यारे

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दो जून की रोटी | Do joon ki roti kavita

Similar Posts

  • महत्व | Mahatva

    महत्व ( Mahatva )    गलतियाँरोज नहीं रोज नहीं होती दोबारा की मानसिकता और बार-बार की मूर्खता कहलाती है जो बदल देती है जीवन का मानचित्र और आदमी उसी में स्वयं को ही तलाशता रह जाता है पूरी उम्र भर स्वाभाविक का और सहजता व्यक्ति के सर्वोच्च शिखर हैं पूर्णता किसी में नहीं किंतु पूर्ण…

  • यूनिट एक सौ पैंसठ | Unit 165 par kavita

    यूनिट एक सौ पैंसठ ( Unit 165 )    काल का भी होगा नही १६५ पर आघात, क्यों कि हम पर है महाकालेश्वर का हाथ। निकले है हम सभी वतन सुरक्षा के लिए, ईश्वर को भी पता है हम करते नही घात।। उम्मीद का दीपक हमने बुझने नही दिया, कई चट्टानें चक्रव्यूह यू ही पार…

  • उन्मुक्त जीवन | Unmukt Jivan

    उन्मुक्त जीवन ( Unmukt jivan )    जिवन के हर पडाव पार करता हूं महफिल यारों की सजाता हूँ मैं आसमान को छूने की कोशिश करता हु.. मैं अल्फाजो को समझता हूँ मैं कलम से जवाब देता हूं घायल दिल का हाल, कविता मे बया करता हूँ. मैं आजाद हूँ, यही महसूस करता हूं शब्दों…

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

  • तब तुम कविता बन जाती हो | Kavita Tab Tum

    तब तुम कविता बन जाती हो ( Tab tum kavita ban jati ho )   झरनें की कल कल में, खग चहके जल थल में, सूर्य किरण तेज़ फैलाये पवन भीनी सुगंध बहाये जब प्रकृति सुंदरता बिखराती हो, तब तुम कविता बन जाती हो । कलम के सहारे, मेरे दिल पात्र में उतर आती हो…

  • हकीकत | Haqeeqat

    हकीकत ( Haqeeqat )   सजाने लगे हैं घर, फूल कागज के अब किसी भी चमन में रवानी नही है बुझे बुझे से हैं जज्बात दिलों के सभी अब किसी भी दिलों में जवानी नहीं है बन गया है शौक, खेल मुहब्बत का भीतर किसी को दिली लगाव नहीं है इल्म भी वफा के अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *