Aaya mahina june ka

आया महीना जून का सूरज उगले आग | Aaya mahina june ka | Chhand

आया महीना जून का सूरज उगले आग

( Aaya mahina june ka suraj ugale aag )

 

आया महीना जून का,
सूरज उगले आग।
चिलचिलाती धूप में,
बाहर ना जाइए।

 

गरम तवे सी धरती,
बरस रहे अंगारे।
आग के गोले सी लूएं,
खुद को बचाइए।

 

गर्मी के मारे पखेरू,
उड़ते फिरे बेहाल।
पानी के परिंडे कहीं,
सज्जनों लगाइए।

 

सड़के सूनी हो रही,
तपे दोपहरी तेज।
भीषण गर्मी में पानी,
सबको पिलाइये।

 

गर्म हवाएं लूं चले,
अंधड़ और तूफान।
तपे महीना जून का,
तन ढक आइए।

बहे पसीना जून में,
सब गर्मी से बेहाल।
दूर-दूर छांव नहीं,
धूप में ना जाइए।

 

धरती तपे आसमा,
राहे तपे दिन रात।
राहत रैन बसेरा,
कोई बनवाइये।

 

सूख रहे पेड़ पौधे,
सहकर गर्मी मार।
धरा रहे हरी-भरी,
वृक्ष भी बचाइए।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-mausam-suhana-hai/

Similar Posts

  • पूनम का चांद | Poonam ka Chand

    पूनम का चांद ( Poonam ka chand )    आसमान का चांद आज कुछ ऐसा चमचमा रहा है मानो नहा कर चांदनी से बिल्कुल अभी आ रहा है। ए चंदा, चांदी से चमक कर चले हो किस ओर कहीं मिलने तुमसे आज आने वाला है कोई चकोर। फूलों की डाली से झांकते ऐसे लग रहे…

  • जीवन यही है | Poem jeevan yahi hai

    जीवन यही है ( Jeevan yahi hai )   ना धरा में ना नभ में ना गहरे समंदर में। खोज खोज के खुद को खोया झाँका नहीं खुद के अंदर में। राहों से तु भटक ना राही किंचित सही नहीं है। अंतर्मन हि असीम सत्य है, यक़ीनन जीवन यही है। अल्फाज़ों में जो समझाऊं तो…

  • आवाज मन की | Kavita Awaz Man Ki

    आवाज मन की ( Awaz Man Ki ) ताना-बाना दिमाग का मन से, छुआ-छूत जाति-धर्म मन से । मिटाते भूख नजर पट्टी बांध-, बाद नहाते तृप्त हो तन से। क्या गजब खेल मन का भईया , दुश्मन भी कुछ पल का सईया। उद्घाटित उद्वेलित उन्नत उन्नाव -, उद्विग्न हो नियम की मरोड़ता कलईया। फिर दलित…

  • हुंकार | Hunkar kavita

    हुंकार ( Hunkar )   मातृभूमि  से ब ढ़कर कोई, बात नही होती हैं। हम हिन्दू हैं हिन्दू की कोई, जाति नही होती हैं।   संगम तट पर ढूंढ के देखो, छठ पूजा के घाटों पे, हर हिन्दू में राम मिलेगे,चाहे चौखट या चौबारो पे।   गंगा  गाय  राम  तुलसी  बिन, बात  नही होती है।…

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी | Mahatma Gandhi par Kavita

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ( Rashtrapita Mahatma Gandhi : Gandhi jayanti par poem )   राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के आप पुजारी छुआछूत का भेद हटाया महान विभूति चरखा धारी   दया क्षमा प्रेम सिखाया भारत मां का मान बढ़ाया नमक आंदोलन जो छेड़ा सत्याग्रह को आगे बढ़ाया   खादी वस्त्र काम में लाओ स्वदेशी को…

  • करवा चौथ | Karwa Chauth kavita

    करवा चौथ ( Karwa Chauth ) ( 3 )  मेरे जीवन की चांदनी, तुझको लगता हूं चंद्र प्रिये। रोम रोम में स्नेह रश्मियां, भीगी सुधारस रंध्र प्रिये। दिल से दिल के तार जुड़े, सुरों का संगम भावन हो। मैं मनमौजी बादल हूं, तुम मधुर बरसता सावन हो। सौम्य सुधा सुधाकर पाओ, करती हो उपवास प्रिये।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *