Aam kavita

आम | Aam kavita

आम

( Aam )

 

खाओ ताजा-ताजा आम
कहते फलों का राजा आम।
कुछ कच्चा कुछ पक्का आम
कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।।

बागों में जब बौरे आम
कोयल बोले सुबह और शाम ।
देख टिकोरा तोड़े छोरा
भूल के घर का सारा काम।।

लंगड़ा चौसा और दशहरी
ना जाने हैं कितने नाम ।
बने अचार मुरब्बा चटनी
एक आम है कितने काम।।

हरा हरा कुछ पीला आम
कितना रंग रंगीला आम ।
देखकर होता मन अति हर्षित
रस से भरा रसीला आम।।

गर्मी से कुछ ठंडक मिलती
जब आम का पिएं मीठा रस ।
तन मन में कुछ फुर्ती आए
बच्चे बोले कभी न बस।।

बच्चे को अति भाए आम
बूढ़े प्रेम से खाए आम ।
उछल पड़े तब बच्चे सारे
जब पापा घर में लाए आम।।

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

मैं मजदूर हूं | Kavita main majdoor hun

Similar Posts

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

  • प्यारे बच्चे | Kavita Pyare Bache

    प्यारे बच्चे ( Pyare Bache ) मन के सच्चे प्यारे बच्चे, हर जिद को रोकर मनवा लेते, शैतानी में शैतान के बप्पा, फिर जिद से हर काम करा लेते। बातें ऐसी मन को मोहें, वीर भाव से लोहा लें। नंग-धडंग घूमते घर में, इटली दो, पोहा पर लोटें। ऐसी हालत घर का बनाए, मेहमान भी…

  • कजली तीज | Kavita Kajli Teej

    कजली तीज ( Kajli Teej ) देखो आया कजली (सत्तू) तीज का त्यौहार सखियां सब हो जाओ तैयार मेहंदी हाथों में रचाई करके सोलह श्रृंगार आई हरी- हरी चूड़ियां खनखन करती पायल भी छम छम है बजती बिंदिया की चमक अपार स्वस्थ रहे पिया खुशियों से भरा हो संसार सुहागिनें मंदिर में दर्शन को जाती…

  • वर्जिन सुहागन | Kavita Virgin Suhagan

    वर्जिन सुहागन ( Virgin Suhagan ) कब मेरा अस्तित्व, वेदनाओं, संवेदनाओं,दर्दो ओ ग़म का अस्तित्व बना पता ही न चला। एहसासों के दामन तले जीते गए भीतर और भीतर मेरे समूचे तन ,मन प्राण में, उपजे मासूम गुलाबों को, कब हां कब तुमने कैक्टस में बदलना शुरू किया, हमें पता ही न चल पाया। अहसास…

  • नवरात्रि पर्व (अश्विन )

    नवरात्रि पर्व (अश्विन ) भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।यह निश्छल ,अविरल , अपलक है ।यह सत्यं-शिवं -सुन्दरं क्षेमंकर हैं ।यह आत्म पथ फलदायी सुखकर है ।भुवाल माता का स्मरण सदा सुखदायी है ।भुवाल माता पर आस्था अम्बर हैं ।जब तक रहता है नील गगन में तारातब तक छविमान दिखता लगता प्याराजब अपने उच्च…

  • कृष्ण कुमार निर्माण की कविताएं | Krishan Kumar Nirman Poetry

    बस,अब और नहीं बस,अब और नहीं,,तुम छिप जाओ,जाकर कहीं…बादलों की ओट में,,,क्योंकि….मुझसे सहन नहीं होताये व्यवहार तुम्हाराऔर तुम हो कि…प्यार के नाम परमुखौटे पर मुखौटे लगाकरप्रतिपल छल रहे हो मुझेऔर…साबित कर रहे होकि… तुम बेवफा होआखिर क्यों कर रहे हो तुम ऐसा…जाओ,छिप जाओकहीं बादलों की ओट में… उल्लू के पठ्ठे जी हाँ,,सबके पठ्ठे होते हैंजैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *