Poem azadi ka amrit utsav

आजादी का अमृत उत्सव | Poem azadi ka amrit utsav

आजादी का अमृत उत्सव

(  Azadi ka amrit utsav )

 

आजादी का अमृत उत्सव, घर में चलो मनायेंगे।
पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।।

वीर शहीदों की कुर्बानी, फिर से याद करेंगे हम
भारत माँ की जय जयकार, मिलकर आज कहेंगे हम

रंगोली तोरन हारों से, आँगन खूब सजायेंगे।
पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।।

13 से 15 तारीख तक, हर घर एक तिरंगा हो
जाति धर्म के रंग भूल कर, देशभक्ति में रंगा हो

पावन अवसर है पापा ये, देश ध्वजा फहरायेंगे।
पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।।

हाँ बेटे हम भी लायेंगे, एक तिरंगा प्यारा सा
घर भी खूब सजायेंगे हम, सुंदर सुंदर न्यारा सा

परिवार के संग मिलकर के, उत्सव खूब मनायेंगे।
फहरा करके एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।।

उत्सव की इस धमा चौक में, “चंचल” इतना याद रहे
अपमान ना होवे इसका, शान सदा आबाद रहे

बोलो नहीं दिखावा होगा, दिल में इसे बसायेंगे।
फहरा करके एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।।

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

वक्त | Poem waqt

Similar Posts

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Sahitya -शान

    शान ( Shaan ) ** शान   इंसान   की   होती   सबसे  बड़ी, शान वालों की शान पूरी प्रभु ने किया है।   शान समझे सिया की जनक जिस घड़ी, माने मन की महा प्रेरणा प्रण  लिया है।   चांप चटकाये जो भी जहां में यदि कोई, ब्याह कर बेटी ले जाये संग में सिया है।  …

  • वसंत ऋतु पर कविता | Hindi Poem Basant

    वसंत ऋतु पर कविता उड़ा जाये पीत पात पछुआ पवन में। आग लगी हुई है पलाश वन में। सेमल की डाली से बोल रहा मोर। पाकर के कोटर से झांके कठफोर। जाने क्या सोच रही गिलहरिया मन में। आग लगी हुई है पलाश वन में। कोयलिया देख गई आज भिनसारे, डालों में टांग दिये किसने…

  • जाता हुआ दिसंबर | Kavita jata hua December

    जाता हुआ दिसंबर ( Jata hua December )   जाता हुआ ये दिसंबर देखो कुछ कह रहा है, बीते साल की स्मृतियों को , खुशियों संग विदा किया हैं।। आने वाले समय के भव्य , स्वागत के लिए तत्पर खड़ा मुख मंडल पर मुस्कान लिए, जाता हुआ ये दिसंबर कुछ कह रहा ।। आओ समेट…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

  • शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा

    शिक्षक ही सच्ची प्रेरणा प्रणाम शब्द शेष हैं l क्यूंकि ?वे देश के विशेष हैं llशिक्षक रूप सक्षिप्त नहीं lशिक्षक रूप विस्तृत सही llतत्व से प्रकृति सजी lगुण से उपदेष्टा सजे llसमय बना पथिक रे lतो गुरु बना अद्री रे ll की विस्मरण शिष्टाचार lलगाए शासन चार llमहिमा उनकी अपरम्पार lलगा सभका जीवन पार llहकीम…

  • शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

    शेखावाटी उत्सव ( Shekhawati Utsav )   सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में वीर भूमि शेखावाटी उत्संग, अति शोभित नवलगढ़ नगरी । ठाकुर नवलसिंह संस्थापक, उपमा धन धान्य वैभव गगरी । मोहक रोहक पुरात्तन दीर्घा, आकर्षक हवेलियां घनत्व में । सांस्कृतिक अनुपमा,शेखावाटी उत्सव में ।। अद्भुत भित्ति चित्र स्वर्ण शहर, मारवाड़ी समुदाय अवतरण स्थली । छियालीस ग्राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *