शान

Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Sahitya -शान

शान

( Shaan )

**

शान   इंसान   की   होती   सबसे  बड़ी,

शान वालों की शान पूरी प्रभु ने किया है।

 

शान समझे सिया की जनक जिस घड़ी,

माने मन की महा प्रेरणा प्रण  लिया है।

 

चांप चटकाये जो भी जहां में यदि कोई,

ब्याह कर बेटी ले जाये संग में सिया है।

 

राम  रक्षा  किये  शान  की  जायकर,

चांप चटका दिये प्रण को पूरा किया है।

 

शान खोकर सफर जिंदगी का करे,

ऐसे  मानव  का गाओ तराना नहीं।

 

मर्द  होकर जवां  मौत से जो डरे,

साथ उसका निभाया जमाना नहीं।

 

जाके दुश्मन से जो नौजवां मिल गये,

मां  के  गोंदी  में  पैदा वो मक्कार है।

 

पल  रहा  नौजवां  जो गुलामी तले,

उस जवां के जवानी को धिक्कार है।

 

?

लेखक: सूर्य प्रकाश सिंह ‘सूरज’

(वरिष्ठ अध्येता) अरई,कटरा,

संत रविदास नगर  (उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :

Hindi Diwas Poem | मातृभाषा को समर्पित

Similar Posts

  • भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी

    भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी आदर्शों पर अटल हिमालय, सी जिनकी इच्छा शक्ति,कर्त्तव्य पथ पर अडिग, अकम्प आदर्श देश भक्ति,अटल विचारों के स्वामी, सत्य पथिक विहारी थे,ऐसे अटल बिहारी करते नाम की सार्थक अभिव्यक्ति! नवयौवन में गृहत्याग समर्पित, देश को जीवन कर डाला,मानवता की सेवा करने, निस्वार्थ राजधर्म पाला,स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़, जन चेतना…

  • पार्वती के महामहि सुनु

    पार्वती के महामहि सुनु विघ्न हर्ता , एक दंता lशंख बजाता , धुन बनाता llवक्रतुंडा महाकाया lचिन्तामण ही विघ्न काया llएक – दो – तीन आया,लालबाग राजा हां हां lलालबाग राजा ll श्वेत , ध्वनि – प्रति ध्वनि lगली – गली पिल्लैयार आनी llशुभ कार्य या पूजा – अर्चना lजिनकी होती प्रथम आराधना llएक दो…

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

  • विदा | Kavita

    विदा ( Vida ) तुम कह देना उन सब लोगों से, जिन्हें लगता है हम एक दुजे के लिए नहीं. जो देखते है सिर्फ़ रंग, रूप और रुतबा जिन्होंने नहीं देखा मेरे प्रेम की लाली को तुम्हारे गलो को भिगोते हुए. जो नहीं सुन पाए वो गीत जो मैंने कभी लफ़्ज़ों में पिरोए ही नहीं….

  • कलयुग के राम खंड पर | Kalyug ke Ram Khand par

    कलयुग के राम खंड पर ( Kalyug ke Ram khand par )   कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर स्व प्रज्ञित अग्र कदम, अंतरतम दृढ़ संकल्प । आज्ञा अनुपालन शिरोधार्य, श्रम निष्ठ ध्येय प्रकल्प । नित गमन सत्य पथ, अवरोध बाधा खंड खंड कर । कलयुग के राम खंड पर,आरंभ अब प्रचंड कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *