Laghu katha in Hindi

अति शीघ्रता | Laghu katha in Hindi

अति शीघ्रता 

( Ati shighrata )

शशि ने पति की गाड़ी पर बैठे बैठे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए देखा उसकी मोटरसाइकिल का साइड स्टैंड लटक रहा था उसने पति से कहा थोड़ा तेज चला कर इसे आगाह कर दो पति ने वैसा ही किया जैसे ही उससे कहा l

अपना स्टैंड हटा लो उसने शुक्रिया कहा और शशि खुश हो गई उसने फिर एक किसी की जान बचा दी थी जरूरी नहीं है कि एक्सीडेंट होता ही मगर सावधानी रखना व्यक्ति का कर्तव्य है आप अपने परिवार के लिए अनमोल होते हैं और शशि आज 10 साल पुरानी बातों को सोचने लगी l

वह भी कैसा दिन था वह मायके आई थी उसका लौटने का रिजर्वेशन था उसने जाने के लिए अनुमति मांगी भाभी से मिलने के बाद भैया को फोन लगाया वह रास्ते में था ऑफिस से आ रहा था बहन ने उसको डांटा गाड़ी चलाते फोन क्यों उठाया फिर वह अपनी तैयारी करने लगी l

पता नहीं कब भाभी ने भैया को फोन लगा दिया भैया सामान खरीदते खरीदते वैसे ही गाड़ी चलाने लगा मैं यह भूल गया बातें करते करते उसने साइट का स्टैंड नहीं हटाया है थोड़ी ही देर में स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी लड़खड़ाएई और जाकर सामने आते ट्रक से टकरा गई l

शाम को फोन आया एक व्यक्ति ब्रेनडेड पड़ा हुआ है घर में कोहराम मच गया लास्ट कॉल भाई के फोन पर भाभी का था छोड़ गया वो पीछे अपने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे और अंधकार में पत्नी को काश कि उसने फोन पर बात करते-करते गाड़ी न चलाई होती तो वह आज शायद जीवित होताl

ऐसी अति शीघ्रता कभी नहीं करनी चाहिए यदि बात करना भी हो तो गाड़ी रोककर किनारे लगा कर बात करें किसका था भैया का या भाभी का आज तक ना समझ पाई, मगर एक बात जरूर सीख गई टीवी किसी को दो 4 घंटी से ज्यादा मत दो दूसरा समय मिलने पर आपको कॉल जरूर करेगा l

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मां | Kavita maa

Similar Posts

  • एक ही रास्ता

    शाम को छत पर अकेली घूम रही नई नवेली दुल्हन पूनम को देखकर पड़ोस में रहने वाली शीला बोली- “बेटा छत पर अकेले-अकेले कैसे घूम रही हो? सब ठीक तो है? तुम्हारा पति सचिन कहाँ है?” “नमस्ते आंटी जी। वे बाजार से कुछ सामान लेने गए हुए हैं। घर में पड़े-पड़े काफी दिन हो गए…

  • ईश्वर से शिकायत

    सत्संग चल रहा था। गुरुजी अपने भक्तों के प्रश्नों के उत्तर बारी बारी से दे रहे थे। 15 साल की एक छोटी बच्ची ने गुरुजी से सवाल किया:- “गुरु जी, मुझे भगवान से शिकायत है कि ईश्वर(भगवान) अच्छे लोगों को हमेशा इतने कष्ट क्यों देते हैं? अच्छे लोग व उनके परिवार वाले हमेशा कष्ट में…

  • |

    पुनर्विवाह | Punar vivaah film script

    एक लड़की, पलक | अमृतसर मे, अच्छे जीवनसाथी पाने के लिए माथा टेक रही है, तभी पीछे दो लड़के अलग-अलग शहरों से आये (1>पवन {अनाथ अमीर,बिजनेश}) और (2> पुनीत {मिडिल परिवार,जॉब}) पलक के अगल-बगल बैठ माथा टेक, अपने घर की सुख-शांती और सुन्दर सुशील जीवन साथी की कामना की दर्शन कर पलटे, तो पलक को…

  • निर्णय

    “यह ले 5000 रुपए। आज रविवार है। अपने बच्चों को राजा जी ढाबे पर घुमा लाओ। वहाँ बच्चों के खेलने के लिए बहुत सारे खिलौने हैं, बहुत से गेम्स हैं। बच्चों को वहाँ जाकर अच्छा लगेगा। याद से, बच्चों को थ्रीडी फ़िल्म जरूर दिखाना। 700 रुपये ड्राइवर को दे देना और 1000 का पेट्रोल डलवा…

  • सच्चा प्यार – अ ट्रू लव स्टोरी

    प्रभात और संध्या दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। नाम तो उनके विपरीत थे। पर दोनों को देखकर यूं लगता था मानो “मेड फॉर ईच अदर” है। कहने को तो उनकी अरेंज मैरिज थी, लेकिन उनके बीच में लव मैरिज से ज्यादा प्रेम था। प्रभात एक छोटा-सा व्यापारी था और संध्या स्कूल में…

  • अनानास

    दस साल का रामू बहुत भोला भाला और सीधा लड़का था। उसको कोई भी अपनी बातों में फंसाकर उल्लू बना देता था। वह बिना सोचे समझे काम करने लग जाता था परन्तु बाद में उसको बड़ा पछतावा होता था। एक दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था। रास्ते में उनको अनानास का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *