Kavita Jyot Jale Maa

जोत जले मां | Kavita Jyot Jale Maa

जोत जले मां

( Jyot Jale Maa )

 

सजा दरबार निराला जोत जले मां अंबे ज्वाला।
सबके दुखड़े हरने वाली कर सोहे मां चक्र भाला।

कालरात्रि तू महागौरी तू कुष्मांडा चामुंडा माता।
ढाल खड्ग खप्पर वाली तू ही मां भाग्यविधाता।

तू ही काली तू महाकाली रणचंडी दुर्गा मतवाली।
दानव दलनी मां जगदंबे यश वैभव को देने वाली।

भर देती भंडार माता जीवन दो संवार माता।
भक्तवत्सला मां अंबे महका दो संसार माता।

आराधक साधक सारे जय जयकार लगाते तेरे।
जय जगदंबे जय मां अंबे मेटो सब दुखों के फेरे।

विजय का वरदान देती विपदाओं से निवार देती।
सब सिद्धियों की तुम दाता सुखों का भंडार देती।

दिव्य ज्योति जगमग सारी तुझको पूजे नर नारी।
सारे जगत की करतार तुम से ही मां सृष्टि सारी।

सुन लो पुकार माता दो हमें शक्ति अपार माता।
तेरा दर सबसे निराला सजा तेरा दरबार माता।

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

तितली बन उड़ जाऊं | Kavita titli ban ud jau

Similar Posts

  • पूजे जाते हैं | Puje Jate Hain

    पूजे जाते हैं ( Puje Jate Hain ) कहीं भगवान वना पूजे जाते हैं पत्थर।कहीं ठोकर दर ठोकर खाते हैं पत्थर। लिखे थे उसकी किस्मत में शायद पत्थर।तभी लोगों ने मिलकर उसे मारे पत्थर। मिले जो गले आ कर उसने भी नहीं गिला।शिकवा उनसे नहीं हाथ में थे जिनके पत्थर। ख्वाबों में डूबी झील को…

  • पुत्री का पिता | Putri ka Pita

    पुत्री का पिता ( Putri ka pita )  Father’s day special kavita   पिता के कंधे की मजबूती  बेटी के लिए साहस और गर्व का  प्रतीक है होती। उसे समाज में अपने  बढ़ते कदमों की  तब चिंता नहीं होती तब उसकी उम्मीदें,  धुंँधलाती नहीं हैं अंधेरों में छुपकर अपनी  चमक गंँवाती नहीं हैं।   जिन…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • ढलती साँझ | Dhalti Saanjh

    ढलती साँझ ( Dhalti saanjh )   ढलती साँझ के साये तले कदम हमारे हैं बढ़ चले गहराती रात का अंदेशा है कल के आगाज का यही संदेशा है बदली हुई धाराओं का शोर है एक अलग ही अंदाज चहुँओर है भूल चुके हैं दिन की तपिश को हम जाने कल आने वाली कैसी भोर…

  • आज जी भर के गाने दो | Gane do

    आज जी भर के गाने दो ( Aaj ji bhar ke gane do )   है कल का क्या विश्वास समय का साथ निभाने दो। आज जी भर के गाने दो। क्षण क्षण बदल रहा है किस क्षण, क्या होगा क्या जाने, पल पल में परिवर्तन होता, प्रकृति बदलती बाने, अंतर का आवेग निकल कर…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *