Poha

प्यारा पोहा | Poha

प्यारा पोहा

( Pyara poha )

पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

 

हम बच्चो का प्यारा पोहा
कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा
ये देख मम्मी खूब चिल्लाती
फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।।

गर्मी में जब कुछ नहीं भाता
पोहे सबको ही पसंद आता
बिल्कुल समय नहीं लगता यारो !
झट से ये पोहा हैं बन जाता ।।

मिर्च ,मसाला ,नीवू नमकीन सब
ऊपर से डालो ,स्वादिष्ट रूप से !
या फ्राइड करके तुम इसे बनालो
पोहा तो सबके ही साथ बन जाता ।।

सबकी भूख को झट से मिटाए ,
पोहा सच झटपट ही पक जाए !
कोई घर में मेहमान जब आता
नाश्ते की ये भूमिका निभाता ।।

इसके साथ जलेवी भी भाती
मम्मी घर में सूजी हलुबा बनाती
तरह तरह के नाश्ते होने पर भी
पोहा देख मुख पर मुस्कान है आती ।।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

काल चक्र | kaalchakra

Similar Posts

  • शिक्षक दिवस पर | Teachers Day Poem in Hindi

    शिक्षक ( Shikshak )    भटके हुए राही को मंजिल का रास्ता दिखाया उन्होंने, रोको न कदम बस बढ़ते रहो ये  सिखाया उन्होंने। अपनी ज्ञान की ज्योति से एक सभ्यता को वह बो‌ कर चले, कलम की धार से समाज के‌ प्रतिबिंब को पिरो कर चले, गलतियों को सुधार गलत को पनपने से बचाया उन्होंने,…

  • मुस्कुराया जाए | Kavita muskuraya jaye

    मुस्कुराया जाए ( Muskuraya jaye )     आओ साथ मिलकर दोनो, मुस्कुराया जाए। बिना माचिस के कुछ दिल को, जलाया जाए।   आग नही ये चाहत होगी,औरों मे सुलगेगी, जाने कितने सुप्त हृदय मे,प्रीत के दीप जलेगी। आओ दीपों को जलाया जाए। मन के अंधियारे को, मिल मिटाया जाए।   शायद कुछ टूटे से…

  • वर्षा ऋतु | Varsha Ritu

    वर्षा ऋतु ( Varsha ritu )    रिमझिम फुहारों से दिल फिर खिलेंगे, मेघों के काँधे नभ हम उड़ेंगे। बात करेंगे उड़ती तितलियों से, भौंरों के होंठों से नगमें चुनेंगे। चिलचिलाती धूप से कितना जले थे, मिलकर बरखा से शिकायत करेंगे। पाकर उसे खेत -खलिहान सजते, आखिर उदर भी तो उससे भरेंगे। धरती का सारा…

  • सालासर बालाजी धाम | Kavita Salasar Balaji Dham

    सालासर बालाजी धाम   मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में राजस्थान सुजानगढ़ अवस्थित, बाला जी महाराज परम स्थल । हर कदम दिव्यता स्पंदन, आध्यात्म ओज प्रभाव सकल । दर्शन अनुपमा हर्षल प्रियल, अनंत खुशियां भक्त वत्सल चमत्कार में । मनोकामनाएं पूर्ण हो रहीं, सालासर दरबार में ।। शुभ स्थापना श्रेय मोहन दास , मूर्ति…

  • ऐसा हो संसार जहाँ पर | Sansar kavita

      ऐसा हो संसार जहाँ पर   आओ मिलकर करें कल्पना हम ऐसे संसार की। जहाँ भावना त्याग समर्पण प्रेम और उपकार की।। ऐसा हो संसार जहाँ पर, सब मिलकरके  रहते हो। एक-दूजे को गले लगाकर भाई -भाई कहते हो।। सोच सभी की होनी चाहिए सृष्टि के उद्धार  की। कर्म की पूजा होती हो वहाँ, मेहनत…

  • कविताएंँ रहेंगी | Kavitayen

    कविताएंँ रहेंगी…… ( Kavitayen rahengi )    हृदय को संवेदना की कसौटी पर कसेंगी कुछ रहे न रहे कविताएंँ रहेंगी मेरी- तेरी ,इसकी -उसकी, मुलाकातें ,जग की बातें, जगकर्ता के क़िस्से कहेंगी कुछ  रहे न रहे …….कविताएंँ रहेंगी। भागते हुए वक़्त की चरितावली संघर्ष की व्यथा -कथा विकास की विरुदावली कभी शांँति की संहिता रचेंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *