Poem Sindoori Suraj

सिंदूरी सूरज | Poem Sindoori Suraj

सिंदूरी सूरज

( Sindoori suraj ) 

 

सिंदूरी सूरज विशाल
तेजी से अस्त हुआ
धीरे-धीरे सांझ को
बुलावा दे चला
सरसराती पवन ने
बालियों को यू छुआ
पंछियों के कलरव ने
अंबर से धरती तक
चारों दिशाओं को
गुंजायमान किया
घरौंदो को लौट चलो
कि अब अंधेरा हुआ
गायों के गले की
बजती हुई घंटियां
हुर हुर की आवाज
उड़ती हुई धूल गुवार
कृषक को भी दो पल
सांस लेने को कहा
सन सन आते हुए भुंगे
आंखों से टकराते
मदमस्त गीत गाते
वसंत के आने और
कोयल के गाने संग
फलों के राजा आम
ने बोरसे स्वागत किया
फागुन ने जैसे बेरो से
लदकर, अभिनंदन किया
शिव पार्वती को वर ने
जैसे सारी सृष्टि चली
पीली सरसों के फूलों
से संपूर्ण श्रृंगार किया
पलाश के फूलों का
खिल उठी गोरा मैया
हरसिंगार के फूलों का
गजरा बन सज गया
रातरानी ने महक कर
सुगंधित किया वातावरण
गुलाल और अबीर उड़ा कर
फागुन में भंग का रंग
माहौल जम गया
डमरुधर की लीला न्यारी
शिव दूत नंदी, पे बैठ
भस्म अंग पर सजा
गले नागो को लगा
चांद शीश पर सजा
डमरूवाला ले त्रिशूल
देवी पार्वती को
ब्याहन चल दिया

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

वह गमों में भी मुस्कुराती है | Poem Wo Ghamon Mein bhi Muskurati hai

 

Similar Posts

  • जीने के लिए | Kavita jeene ke liye

    जीने के लिए  ( Jeene ke liye )    कक्षा में बिल्कुल पीछे पिछले सीट पर मैला कुचैला निराश उदास बैठा सबसे दूर, न कापी न कलम न पढ़ने का मन, मैंने डांटा धमकाया पर दबा दबा सा मुझे देखा देखता रहा अंततः कुछ न बोला, फिर प्यार से स्नेह और दुलार से पूछा, उसने…

  • जीवन यह अनमोल | Jeevan ye Anmol

    जीवन यह अनमोल  ( Jeevan ye anmol )   भर सकते हो तो भर जाओ फूलों में कुछ रंग अगर नहीं तो ना फैलाओ यहाॅं वहाॅं दुर्गंध, बांट सको तो प्यारे बांटों प्यार सभी के संग अगर नहीं तो नहीं मिलाओ प्रेम रंग में भंग, बोल सको तो बोलो मीठी कोयल जैसी बोल अगर नहीं…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

  • Hindi Diwas Poem | मातृभाषा को समर्पित

    मातृभाषा को समर्पित ( Matri bhasha ko samarpit )  ***** ( विश्व हिंदी दिवस पर )   हे विश्व विभूषित भाषा हिंदी, संस्कृत से जन्म जो पाई, महिमा महान जग छाई।। शुत्र चतुर्दश माहेश्वर के, शिव डमरू से पाया। ऋषी पांणिनी व्याख्यायितकर, आभूषण पहनाया। बावनवर्णों से वर्णांका की शोभा हो बढ़ाई, महिमा महान जग छाई।।…

  • पिता | Pita par kavita

    पिता ( Pita : Kavita )   रोज सवेरे निकल पड़ता पिता परिवार की खातिर कठिन परिश्रम पसीना बहाता घर संसार की खातिर   बच्चों की शिक्षा ऊपर से मोटी फीस का चक्कर बारिश के मौसम में होती टूटे छप्पर की फिकर   जीवन भर पूरी करता रहता सारी फरमाइशें घर की लगता है ऐसा…

  • दिल की अभिलाषा | Dil ki Abhilasha

    दिल की अभिलाषा ( Dil ki abhilasha )    चाह नहीं मैं चाहत बनकर प्रेमी-युगल को तड़पाऊं चाह नहीं, खिलौना बनकर टूटू और बिखर जाऊं चाह नहीं, पत्थर बनकर निर्मम,निष्ठुर कहलाऊं चाह नहीं, बंधन में पड़कर स्पंदन की प्रीत जगाऊं चाह मेरी है धड़कन बनकर रहूं सदा कुर्बान और तिरंगे में लिपट कर हो जाऊं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *