Kavita Nirbhik Bano

निर्भीक बनो आक्रामक नहीं | Kavita Nirbhik Bano

निर्भीक बनो आक्रामक नहीं

( Nirbhik bano akramak nahin ) 

 

निडर बने निर्भीक बने स्वाभिमानी बन जाए।
आक्रामक स्वभाव उग्र मित्र कभी ना बनाए।

बुलंद हौसलों से बुलंदी सफलता मेहनत पाती।
मधुरागिनी कोयल काली वाणी सबको भाती।

जोश जज्बा हौसलों से पराक्रमी पहचान बनो।
वीर वसुंधरा भारती है बड़ी निराली शान बनो।

बलवीर हो महावीर हो रणवीर हो तुय महाबली।
महायोद्धा शूरवीर हो महासमर में हो खलबली।

आक्रमण रण में करते आक्रामक होकर लड़ो वीर।
बहादुरी के करतब खेलो रण कौशल धरो रणवीर।

बात बात पर आक्रामक उत्तेजित होना ठीक नहीं।
अपना आपा खुद खो देना सेहत खोना ठीक नहीं।

लाल-लाल आंखें दिखाना नैन दिखाना ठीक नहीं।
निर्बल पर रौब जमाना वीरता जताना ठीक नहीं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सागर फैला दर्द है पर्वत फैली पीर | Dohe Sagar Phaila Dard

 

Similar Posts

  • ले हाथों में इकतारा | Geet le hathon mein iktara

    ले हाथों में इकतारा ( Le hathon mein iktara )   गली-गली घुमा करता ले हाथों में इकतारा। सात सुरों के तार जोड़ संगीत सुनाता प्यारा। शब्द शब्द मोती से झरते बहती जब रसधारा महफिल में भी तन्हा रहता मनमौजी बंजारा। ले हाथों में इकतारा   प्रेम गीत के मधुर तराने ले अनुबंधों की माला।…

  • होली आई रे, होली आई | Best poem on holi

    होली आई रे, होली आई ( Holi aayi re, holi aayi )   गोरा गोरा गाल गुलाबी, गोरी रंग लेकर आई। फागुन आयो रंग रंगीलो, उर उमंग मस्ती छाई।   रसिया नाचे ढप बजावे, आज बिरज में होली है। गीत सुनावे फाग गावे, भीगे चुनर चोली है।   मुरली की धुन छेड़े कान्हा, राधा रंग…

  • डॉ. सुनीता सिंह ‘सुधा’ की रचनाएँ | Dr. Sunita Singh Sudha Poetry

    गणेश पूजन है! श्री गणेशाय नमःछंद-मनहरण घनाक्षरी शिव शक्ति के हैं प्यारे, जगत भर में न्यारे,गजानन गणेश को,हमारा नमन है ! गणपति सुखकर्ता, भव बाधा सब हर्ता,एकदंत चरणों में,सदैव वंदन है ! रिद्धि सिद्धि के है पति, देते सबको सन्मति,बुद्धि यश प्रदाता वो,पार्वती नंदन है ! प्रतिदिन सेवा करूँ , वियानक का ध्यान धरुँ,कामिनी करती नित,गणेश…

  • संभल जा ज़रा | Kavita sambhal ja zara

    संभल जा ज़रा ( Sambhal ja zara ) ए-दोस्त… संभल जा ज़रा पछताएगा,रोएगा अपने किए दुष्कृत्यों पर फिर सोच सोच कर…. अभी समय है बच सकता है तो बच बचा सकता है तो बचा अपनों के अहसासों को अपनों के अरमानों को….. तुमसे ही तो सारी उम्मीदें हैं तुम ही तो पालनकर्ता हो अब तुम…

  • चंचल चोर | Chanchal Chor

    चंचल चोर ( Chanchal chor )    श्याम सुंदर, मुरली मनोहर, तू बड़ा चंचल चोर है। कटि कारी करधन है पड़ी, शीर्ष उसके पंखमोर है। टोली में हर घर में घुसे, माखन, दही खाता चुरा, मटकी में कुछ बचता नही, चारो तरफ ये शोर है।। मुरली मधुर मदमस्त बाजे, कालिंदी के तीर पर। आभा अद्भुत…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *