मेरा भारत | Mera Bharat

मेरा भारत !

( Mera Bharat ) 

 

बिछाकर आँख सबको जोड़ता है भारत,
दुनिया को साथ लेकर चलता है भारत।
कितने टूट चुके हैं देखो, दुनिया के तार,
सारे जहां का साज रखता है भारत।

पामाल हो चुके हैं न जाने कितने देश,
सब में इंकलाब भरता है भारत।
झुका देता है नील गगन औरों की खातिर,
नहीं किसी का ताज ये छीनता है भारत।

आफत-विपत्ति में आंसू पोंछता है सभी का,
वसुधैव कुटुम्बकम का दामन पकड़ता है भारत।
तीन तरफ से सागर उतारता है आरती ,
खार-ए-जहां में भी फूल खिलाता है भारत।

तरक्की की छांव में है रखता सभी को,
औरों का धंसा कांटा निकालता है भारत।
सरफ़रोशी की तमन्ना रखते हैं देशवासी,
विघ्न-बाधाओं को चूमता है भारत।

तीनों काल को लिए मुट्ठी में फिरता,
औरों की खातिर गरल पीता है भारत।
तप-त्याग,सहनशीलता भरी है कूट-कूटकर,
छल-कपट से कोसों दूर रहता है भारत।

रंग रहे हैं देश कितने लहू से धरा,
अमन-शांति का पैगाम देता है भारत।
युद्ध का बीज न बोओ ऐ! दुनिया वालों,
सत्य-अहिंसा का मंत्र सिखाता है भारत।

मत छीनों किसी सुहागिन के माथे का सिंदूर,
महिलाओं को दुर्गति से बचाता है भारत।
हलाहल भरा है न जाने कितनों के दिल में,
युद्ध के उन्माद की अग्नि बुझाता है भारत।

अपनी फिजा में भरी है एक लज्जत,
सबका ये खैर मनाता है भारत।
गगन से नित्य फूल बरसाते हैं देवता,
चाँद-सितारों को रोज नापता है भारत।

जल-थल-नभ में सीना ताना है तिरंगा,
दुश्मन को ठोकर में रखता है भारत।
भव्यता, दिव्यता महकती जग-होंठों पे,
तभी तो विश्व-गुरु कहलाता है भारत।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

माया की छाया | Maya ki Chhaya

Similar Posts

  • फेसबुक | Facebook par Kavita

    फेसबुक ( Facebook ) फेसबुक ,सामाजिक संवाद का अवतार वर्तमान समय प्रौद्योगिकी, मनुज जीवन अभिन्न अंग । भौगोलिक सीमाएं विलोपित, वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र संग । मार्क जुकरबर्ग परम योगदान, श्री गणेश बेला दो हजार चार । फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।। अभिव्यक्ति प्रस्तुति अनंत अवसर, लेख कहानी कविता माध्य । वीडियो रील अनूप युक्ति,…

  • भाई में फौजी बणग्यो

    भाई में फौजी बणग्यो   छोड़ गाॅंवा की खेती-बाड़ी भाई में फ़ौजी बणग्यो, मूॅंछ मरोड़ कर निकलूं हूॅं भाई में नौकरी लागग्यो। गैंती फावड़ों और खुवाडयो‌ं चलाबो अब भूलग्यो, सीमा पर करुं रखवाली बन्दूक चलाबो सीखग्यो।। कलतक कोई न पूछतो अब रुतबो म्हारो बढ़ग्यो, आबा लागी घणी-सगाईया आज में भी परणग्यो। जनटर मनटर बणर आउॅंला…

  • Kavita | थप्पड़

    थप्पड़ ( Thappad ) *** उसने मां को नहीं मारा मार दिया जहान को अपनी ही पहचान को जीवन देने वाली निशान को। जान उसी की ले ली, लिए गोद जिसे रोटियां थी बेली। निकला कपूत, सारे जग ने देखा सुबूत। हो रही है थू थू, कितना कमीना निकला रे तू? चुकाया न कर्ज दूध…

  • नए जगत की रीत निराली | Kavita Naye Jagat ki Reet Nirali

    नए जगत की रीत निराली ( Naye jagat ki reet nirali ) नए जगत की रीत निराली, सुनो आज तुम धरम ज़बानी, मौसम बदले,बदली कहानी, विष है मीठा, अमृत कुनैनी !! बीता बचपन, गई जवानी, बीत गई सब बात पुरानी, बुढ़ापे छलकी अब रवानी, आई बनकर नूतन कहानी !! कलयुग की है नई कहानी, उलटी…

  • किताब | Kitab

    किताब ( Kitab )    पन्ने फड़फड़ाते रहे और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही शब्दों के मायने बदलते गए बदलते हुए अपनों की तरह बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह…

  • आधुनिकता | Aadhunikta

    आधुनिकता ( Aadhunikta )   चाँद की हो गई, दुनिया दीवानी । तारों में बसने लगे, शहरे हमारी ।। ख्वाहिश  पूरी  हुई , इंसानो  की । दुनिया छोड़ दी,घर बनाने के लिए ।।   जल हो गई, प्रदूषित भारी । ज़हर  बन  गई, प्राणवायु ।। जिए  तो  जिए कैसे इंसान । नरक बन गई, धरती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *