Influenza par kavita

नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस | Influenza par kavita

नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस

( Non human influenza virus ) 

 

अब धीरे धीरे आ रहा है यह ऐसा जानलेवा रोग,
कोरोना जैसी बीमारी है ये सतर्क रहें सब लोग।
नाॅन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस है जिसका नाम,
बड़े बड़े डाॅक्टर्स जिसके लिए कर रहें है प्रयोग।।

कर्नाटक और हरियाणा में इसके मिले है मरीज़,
गंभीर बीमारी वालों का श्वास कर रहा है सीज।
भीड़-भाड़ से बढ़ा है इस संक्रमण का ये ख़तरा,
इस मौसम में सामने आतें हमेशा इसके मरीज़।।

ये मौसमी परिवर्तन पतझड़ प्रदूषण में बढ़ता है,
जिसका नया वायरस यह खांसी-खुर्रा वाला है।
बुखार ठण्ड लगना उल्टी दस्त एवं सांस फूलना,
नाक बंद गले में खराश तेज़ सिर दर्द लक्षण है।।

आज सारे विश्व में है H3N2 वायरस का कहर,
जिसकी एडवाइजरी जारी है सब गांव व शहर।
विशेषज्ञों का कहना है कि एहतियात ‌बरते सब,
बार बार हाथ को धोएं मास्क लगाएं ज्यादातर।।

ये H3N2 वायरस लगभग सूअरों में फैलता है,
जो धीमे धीमे मनुष्यों को संक्रमित कर देता है।
इसका कोई भी मरीज़ भ्रम की स्थिति में न रहें,
डाॅक्टर को दिखाएं यह जानलेवा हो सकता है।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • बचा लो सृष्टि भगवान | Bachalo Srishti Bhagwan

    बचा लो सृष्टि भगवान! ( Bachalo srishti bhagwan )    अनर्थ व्यापक हो रहे हैं धरती धरा पर दुष्ट आततायी बढ़ रहे हैं धरती धरा पर बढ़ रहे हैं जुल्म यहाँ पर निर्धन बेबस हैं लाचार जाने कैसे देखकर चुप है? जगत के तारनहार! अत्याचार बढ़ा है हद से मची लूट है चहुंओर दबंगई हत्या…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • युवा | Kavita Yuva

    युवा ( Yuva ) युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है अंतर्मन अथाह आशा उमंग, दृढ़ इच्छा शक्ति अपार । वैचारिकी चिन्मय स्फूर्त, अभिव्यक्ति पट ओज धार । उरस्थ राष्ट्र समाज उज्ज्वल छवि, सतत श्रम साधना मंत्र प्रेरणा कोच है । युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।। ह्रदय हिलोर गर्वित इतिहास, आचरण परिध…

  • क्रान्ति वीर सुभाष | Poem on Subhash Chandra Bose in Hindi

    क्रान्ति वीर सुभाष ( Krantiveer subhash )     जो लाखों सिंह सपूत जननि,भारत माता ने जाए हैं ! आख्यानअनगिनत रोमांचक,जगइतिहासों ने गाए हैं !   उनसब में वीसुभाष श्रेष्ठतम, क्रान्तिवीर कहलाए हैं ! उन जैसे कठिन पराक्रम तो,कोई भी ना कर पाए हैं !   साधारण बीज धरा से उठ, साधारण पौधा बन पाया…

  • जाता हुआ दिसंबर | Kavita jata hua December

    जाता हुआ दिसंबर ( Jata hua December )   जाता हुआ ये दिसंबर देखो कुछ कह रहा है, बीते साल की स्मृतियों को , खुशियों संग विदा किया हैं।। आने वाले समय के भव्य , स्वागत के लिए तत्पर खड़ा मुख मंडल पर मुस्कान लिए, जाता हुआ ये दिसंबर कुछ कह रहा ।। आओ समेट…

  • कागा की कलम | Kaga ki Kalam

    खोज जो खोजा वो पाया गोता मार गेहराई में ,सीपों में छुपे है मोती मिले गेहराई में ! बीते दिन जीवन के बेठे रहे किनारे पर ,जब ख़्याल आया खोजने का मिले गेहराई में ! कंगाल कोई नहीं सबके अंदर मोजूद माणक लाल ,डूबने का डर छलांग मारी मिले गेहराई में ! जान का ख़त़रा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *