Kavita Yuva

युवा | Kavita Yuva

युवा

( Yuva )

युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है

अंतर्मन अथाह आशा उमंग,
दृढ़ इच्छा शक्ति अपार ।
वैचारिकी चिन्मय स्फूर्त,
अभिव्यक्ति पट ओज धार ।
उरस्थ राष्ट्र समाज उज्ज्वल छवि,
सतत श्रम साधना मंत्र प्रेरणा कोच है ।
युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।।

ह्रदय हिलोर गर्वित इतिहास,
आचरण परिध निज संस्कृति ।
निर्वहन संस्कार परंपरा मर्यादा ,
दूर जाति धर्म विभेद विकृति ।
असीम आदर जननी जन्म धरा ,
अंतःकरण सेवा ज्योत समोच है ।
युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।।

आभा मंडल मृदुल मुस्कान,
चरित्र सात्विकता झलक ।
असंभव शब्द जीवन कोश परे,
जोश उत्साह असीम ललक ।
तन मन सबल कांतियुक्त,
कदम चाल बिना खरोंच है ।
युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।।

प्रकृति संग मैत्री अनुबंध ,
वृक्षारोपण काज सदैव अग्र ।
शिक्षा अनुप्रयोग व्यवहार पथ ,
परिवेश स्वच्छता भाव मग्र ।
संघर्ष बाधा आत्म विश्वास अनंत,
सफलता हित ध्येय बिंदु बेलोच है ।
युवा एक उम्र नहीं, सकारात्मक सोच है ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • माँ के साथ | Maa ke Sath

    माँ के साथ ( Maa ke sath )    देख लो ढूंढ लो कोई दिख जाए तो दिखा देना, इक माँ जैसा कोई दूजा मिल जाए तो बता देना! नहीं चाह रखती है कभी माँ हमारे पैसों की, हो सके तो थोड़ा समय माँ के साथ बिता देना। मैं जानता हूँ भाई बहुत ही बिजी…

  • घूम रहे भगवान बन | Ghoom Rahe Bhagwan ban

    घूम रहे भगवान बन ( Ghoom rahe Bhagwan ban )    दो शब्दों का, चार किताबों का! कुछ मीलों का नहीं , शायद जन्मों का सफर है आजकल हर चीज का छिद्रान्वेषण करने वाले, मन के काले , दूसरों में दाग ढूंँढने वाले इस जीव के पास न बुद्धि है, न विद्या,न बल है! न…

  • तुम रहो खुश | Tum Raho Khush

    तुम रहो खुश चलो हमने हार मान लिया,अब तो तुम खुश हो।चलो हमने शीश झुका दिया,अब तो तुम खुश हो।मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता इन सब बातों से कभी,मेरी वजह से दुखी न रहो, अब तो तुम खुश हो।। हमने सुना था कि जो झुकना जानता वो टूटता नहीं,हमने सुना था जो दूसरों को खुश…

  • बेटी की अभिलाषा | Beti ki abhilasha par kavita

    बेटी की अभिलाषा ( Beti ki abhilasha )  मां! मुझे गुरूकुल से न हटा, साफ-साफ बता? बात है क्या? यूं आंखें न चुरा! मैं अभी पढ़ना चाहती हूं, आगे बढ़ना चाहती हूं। किसी से नहीं हूं कम, रोको न मेरे कदम; तू देखी हो मेरा दम। आरंभ से अभी तक सर्वप्रथम ही आई हूं, न…

  • यही वर दो मां | Yahi Var do Maa

    यही वर दो मां   नव रूपों मे सज धज कर आज आई हो मां मेरी बस इतनी सी विनती भी सुन लेना मां नही चाहिए धन दौलत या सारा सम्मान मुझे सब जन के मन मे केवल मानवता भर देना मानव ही मानव का कर रहा संहार क्यों इतना भी बैर हृदय मे कैसे…

  • आम फल | Kavita Aam Fal

    आम फल ( Aam Fal ) मेरी क्या गलती थी जो मुझे छोड़ दिया। मेरे रस का रसपान बहुत तुमने कर लिया। जब-जब तेरा मन हुआ तब-तब तुमने मुझे चूसा। अब जाने का समय हुआ तो आम से मुँह मोड लिया।। जब आता हूँ तो गुण गान करते हो। मेरी प्रसन्नता के लिए क्या क्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *