Mausam hai Pyar ka

मौसम है प्यार का | Mausam hai Pyar ka

मौसम है प्यार का

( Mausam hai pyar ka )

 

रूत की बहार का सावन की फुहार का।
आजा सनम आ जा मौसम है प्यार का।
मौसम है प्यार का

प्रीत की फुहार का बस तेरे इजहार का।
पायल की झंकार का मेरे दिलदार का।
महकती वादियों में हसीं गुल गुलजार।
खिल गया दिल झौंका मस्त बयार का।
मौसम है प्यार का

प्रेम की रसधार का कली कचनार का।
उमंगों की बहार का है तेरे इंतजार का।
दिल के दरवाजों से मन के दरबार का।
पलकें राहें सजती स्वागत सरकार का।
मौसम है प्यार का

साज सितार का संगीत सुरबहार का।
तेरे मेरे प्यार का प्यार के इजहार का।
जुड़े हैं तार दिल के गीत दिलदार का।
मधुर हंसी प्यारी तराना मेरे यार का।
मौसम है प्यार का

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मैं अकेला इक काफिला हूं | Geet Main Akela

Similar Posts

  • सजी अवध की पुण्य धरा | Saji Avadh

    सजी अवध की पुण्य धरा ( Saji avadh ki punya dhara ) गीत-14-15   सजी अवध की पुण्य धरा, खुशियों की होती बरसात। प्राण-प्राण में राम बसे, प्राण-प्रतिष्ठा की शुभ रात।। सियाराम जय जय राम सियाराम जय जय राम। भव्य भवन के गज हनुमत, सिंह, गरुड़ हैं पहरेदार। चरण पखारे सरयू तट, गूंज रहा है…

  • मेरी जिंदगी में तू बहार बनकर आई है

    मेरी जिंदगी में तू बहार बनकर आई है   खिल उठा मन मेरा, खुशियों की घड़ियां छाई है। जब से मेरी जिंदगी में तू, बहार बनकर आई है। मेरी जिंदगी में तू बहार तेरा हंसना यूं मुस्काना, हौले हौले से गौरी शर्माना। तुम मेरे दिल की धड़कन हो, गया है दिल दीवाना। तुझ संग लगती…

  • जिंदगी | Zindagi

    जिंदगी ( Zindagi ) जिंदगी की भाग दौड़ में कब जिंदगी की सुबह और शाम हो गई पता ही नहीं चला। कल तक जिन मैदान में खेला करते थे कब वो मैदानों मैं बड़े-बड़े मॉल बन गए ‌ पता ही नहीं चला । कब अपने सपनों के लिए गांव शहर देश छोड़ दिया माता-पिता को…

  • रात सपने में आया कान्हा | Sapne mein Kanha

    रात सपने में आया कान्हा ( Raat sapne mein aaya kanha )    मोहन माधव कान्हा प्यारा, आया स्वप्न में मुरलीहारा। चक्र सुदर्शन धारी गिरधर, रूप चतुर्भुज सुंदर सारा। मोहन माधव कान्हा प्यारा पीतांबर धारी बनवारी, सर पे सोहे मोर मुकुट भारी। अधरो पर मुरलिया धारी, जय गोविंदा जय गिरधारी। उठो आज कोई गीत सुना…

  • जीवन की राहें | Geet jeevan ki rahen

    जीवन की राहें! ( Jeevan ki rahen )    आंसू से लथपथ हैं जीवन की राहें, हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।   कोरोना ने ऐसी मौतें बरसाई, लाशों पऱ लाशें जो उसने सजाई। ऐसे में दिल को कहाँ तक लगाएँ, हिम्मत से अपना जहां हम बसाएँ।…आंसू से..   उजड़े हैं घर कितने, उजड़ा चमन…

  • चल अकेला | Geet chal akela

    चल अकेला  ( Chal akela )    चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला। चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल० कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये, सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये, तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल० गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *