चल अकेला

चल अकेला | Geet chal akela

चल अकेला 

( Chal akela ) 

 

चल अकेला चल अकेला छोड़ मेला।
चलने में झिझकन ये कैसी जब तूं आया है अकेला।‌।चल०

कंचनजड़ित नीलमणित महल सब अध्यास हैं ये,
सत्य कंचन मनन मंथन मणि तुम्हारे पास हैं ये,
तूं अमर पथ पथिक जबकि जगत है दो-दिन का मेला।।चल०

गगनचुंबी सृंग अहं किरीट मनस मराल सो है,
तप्त मरुथल तल तलातल रसातल पाताल जो है
प्रणयपण की कुपित कामिनि वासना का खेल खेला।।चल०

महत्तत्त्व संघत्व सगणित प्रणयिका संधान न कर,
आ निकल कर गह्वरों से स्वयं ही ब्यवधान न कर,
चल निकल मत हो विकल अब तोड़ दे सारे झमेला।।चल०

समय तो एक चक्र है फिर घूम कर जायेगा,
शेष भी क्या साथ इसके घूमता रह जायेगा,
लक्ष्य तुमको है बुलाता त्याग दें अब ढेलीठेला।।चल०

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

दिल चुराने का ये अंदाज न हो | Dil love shayari

Similar Posts

  • मनभावन | Manbhawan

    मनभावन ( Manbhawan ) मनभावन प्रतिबिम्ब तुम्हारे ,जब सुधि में उतराये हैं ।पाँव तले कंटक भी हों यदि हम खुलकर मुस्काये हैं ।। क्या दिन थे वे जो कटते थे लुकाछिपी के खेलों मेंबन आती थी अनायास जब मिल जाते थे मेलों मेंचूड़ी ,कंगन ,बिंदिया, गजरा देख-देख हर्षाये हैं ।।मनभावन ————— बागों में हर दिवस…

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

  • जब छाई काली घटा

    जब छाई काली घटा जब छाई काली घटा, उमड़ घुमड़ मेंघा आए। रिमझिम बदरिया बरसे, उपवन सारे हरसाए। जब छाई काली घटा घन गाए बिजली चमके, नेह बरसे हृदय अपार। मूसलाधार बूंदे पड़ रही, सावन की मधुर फुहार। ठंडी ठंडी मस्त बहारें, भावन अंबर में छाई घटा। दमक रही दामिनी गड़ गड़, व्योम में बादल…

  • दीप प्यार का जलाने चला हूं | Geet deep pyar ka

    दीप प्यार का जलाने चला हूं ( Deep pyar ka jalane chala hoon )      मुस्कानों के मोती लुटाते दीप प्यार का जलाने चला हूं। खुशियों से भरे दामन मेरा रिश्तो को निभाने चला हूं। दीप प्यार का जलाने चला हूं   गीतों की रसधार लिए गीत कोई गुनगुनाने चला हूं। शब्द सुधारस प्यार…

  • श्रमिक दिवस समर्पित गीत

    श्रमिक दिवस समर्पित गीत   तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार । क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायें प्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायें इन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही…

  • आजा अंजनी का लाला | Geet AaJa Anjani ka Lala

    आजा अंजनी का लाला   हे पवन पुत्र हनुमान आजा, अंजनी का लाला। रामदुलारे कष्ट मिटा जा, हे वीर बजरंग बाला। आजा अंजनी का लाला अष्ट सिद्धि नव निधि धारी, रोम रोम बसे राम। रामदूत संकट मोचन, बस राम नाम ही काम। स्वाहा स्वर्ण नगरी किन्हीं, रामभक्त मतवाला। सौ योजन सिंधु लांघ, माता का पता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *