Dharam Wahi hai

धारण योग्य जो,धर्म वही है | Dharam Wahi hai

धारण योग्य जो,धर्म वही है 

( Dharan yogya jo, dharam wahi hai ) 

 

सत्य मार्ग पर

आगे बढ़कर

मानवता के

पथ पर चलकर

शान्ति और सहयोग

बनाकर

जाति पाति का

रोग मिटाकर

छूआ छूत और

ऊंच नीच का

अंतर्मन से

भेद हटाकर

करने योग्य जो

कर्म सही है

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

धर्म के पीछे

होता धंधा

कहीं अपहरण

कहीं पर दंगा

कुछ लोग तो

होकर अंधा

कहीं पर लड़ते

लेते पंगा

कहीं पर करते

काम भी गंदा

अंधविश्वास की

झांसा देकर

मन को करते

रहते चंगा

ये सब

करना सही

नही है,

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

धर्म सभी को

जोड़े रखता

पशु पक्षी की

रक्षा करता

राजनीति में

धर्म को लाकर

कहते धर्म पर

खतरा लगता

धर्म नही कोई

राजनीति है

ना ही कोई

कूटनीति है

धर्म सिखाता

जीवन जीना

मरना कटना

कभी नही है,

धारण योग्य जो

धर्म वही है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जिधर देखता हूं,उधर तू ही तू है | Jidhar Dekhta hoon

Similar Posts

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

  • नव-सभ्यता | Kavita Nav Sabhyata

    नव-सभ्यता ( Nav Sabhyata ) नव सभ्यता की मजार में फटी चादर का रिवाज है आदिम जीवन की आवृत्ति में शरमों -हया की हत्या है प्रेम-भाव के विलोपन में तांडव का नर्तन है मशीनी मानव की खोज में मां-बेटियां नीलाम है हाय-हेलो की संस्कृति में सनातन हमारी श्मशान है पछुयायी की नशे में मिजाज हमारा…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

  • पिता एक अनमोल रतन | Pita ek anmol ratan kavita

    पिता एक अनमोल रतन  ( Pita ek anmol ratan )   विश्व शिल्पी पिता परिवार की जान है एक सहारा है जो देता सबको जीवन दान है हमारा रझक हमारी तीरों का कमान है वह पालन कर्त्ता सर्व समाज का मान है पिता एक अनमोल …   जीवन अर्पण समर्पण परिवार में धन-धान्य का व्यवस्थापक…

  • फिर लौट कर नहीं आते | Patriotic poem in Hindi

    फिर लौट कर नहीं आते ( Phir laut kar nahin aate )   मर मिटते वो सरजमीं पर समर में शौर्य दिखलाते बलिदानी पथ जाने वाले फिर लौटकर नहीं आते   शौर्य पताका जिनके दम से व्योम तलक लहराती महावीर जब रण में उतरे बैरी दल सेनायें थर्राती   गोला बारूद खेल खेलकर पराक्रमी रण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *