Mat Pucho haal Phakiron ke

मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

मत पूछो हाल फकीरों के

( Mat pucho haal phakiron ke ) 

 

किस्मत रेखा तकदीरो के, भाग्य की चंद लकीरों के।
कल क्या होगा वो रब जाने, मत पूछो हाल फकीरों के।
मत पूछो हाल फकीरों के

अलबेला मनमौजी बाबा, अपनी धुन में रमता जाता।
हाथों में लेकर इकतारा, जीवन का अनुराग सुनाता।
समय समय का फेर यहां है, मिल जाते ठाट अमीरों के।
कब करवट किस्मत बदल दे, खुल जाए भाग्य ज़ीरो के।
मत पूछो हाल फकीरों के

रुखा सुखा ठंडा बासी, हरि कृपा से मिल जाता है।
दाने-दाने पर नाम लिखा, किस्मत वाला ही पाता है।
नीली छतरी वाला बैठा, कब बाग सजा दे हीरो के।
छप्पर फाड़कर देने वाला, ताले खोले जंजीरों के।
मत पूछो हाल फकीरों के

साधु-संत सयाने मिलते, झोली वाले फकीर मिले।
मौला की मस्ती में रहते, हृदय शिकवे ना कोई गिले।
परवरदिगार पर भरोसा, संग रहता प्रभु वीरों के।
पग पग पर परीक्षा लेता, दंभ हरता वो अमीरों के।
मत पूछो हाल फकीरों के

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

किन्हीं कानों से | Kinhi Kano se

Similar Posts

  • जब जब तेरी याद आए | Hindi Poem on Yaad

    जब जब तेरी याद आए ( Jab jab teri yaad aaye )    जब जब तेरी याद आए, हिचकी आती बार-बार। नैनों में तस्वीर तुम्हारी, उमड़ घुमड़कर आता प्यार। सागर की लहरों सा सिंधु, मन में उमड़े हर्ष अपार। हिचकी पर हिचकी आती, नाम जुबां पर बारंबार। जब जब तेरी याद आए कानों में गूंजे…

  • प्यार का बंधन | Geet Pyaar ka Bandhan

    प्यार का बंधन ( Pyaar ka bandhan )    दो दिलों के तार जुड़े हैं, धड़कनों की कहानी है। प्यार का बंधन सुहाना, इश्क मोहब्बत रवानी है। प्यार का बंधन सुहाना नैनों में चमक आ जाती, दिल को करार प्यारा। मुस्कान लब छा जाती, प्यार की बहती धारा। मन की वादियां महकी, वो प्रेम के…

  • जहां तुम वहां मैं | Jahan Tum Wahan Main

    जहां तुम वहां मैं ( Jahan tum wahan main )   जहां तुम वहां मैं, मिल जाऊं दिलबर जानी। तुम आवाज देके देखो, निभाऊं प्रीत पुरानी। तुम प्रेम की हो सरिता, मेरे प्यार की निशानी। तुम भावों की गूंथी माला, कोई गीत हो जुबानी। शब्दों की अविरल धारा, कलकल बहता पानी। सागर मिलन को सरिता,…

  • रावण का अनुसरण | Geet Ravan ka Anusaran

    रावण का अनुसरण ( Ravan ka Anusaran ) अपना घर जो फूक चुके है औरों का भी फूकेंगें। अपने कदमों से ही ये नष्ट सभी कुछ कर देगें।। अपना घर जो……।। अपने अहिंम् के चलते ही ये किसी की नही सुनते है। अपनी अक्षमता का श्रेय औरों के सिर पर मड़ते है। जो अपनों का…

  • काफिले में भी सफर तन्हा | Safar Tanha

    काफिले में भी सफर तन्हा ( Kafile mein bhi safar tanha )    रोज सजती है महफिले जहां, रोज कारवां चलता है। रोज कलम करतब दिखाती, शब्दों का मेला लगता है। काफिले में भी हो सफर तन्हा, कलमकार रह जाता है। एक आह दिल से निकले, गजरा गीतों का हो जाता है। काफिले में भी…

  • तुम वर्तमान

    तुम वर्तमान तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो श्रमिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *