Paryavaran ka Dhyan

रखें इस पर्यावरण का ध्यान | Paryavaran ka Dhyan

रखें इस पर्यावरण का ध्यान

( Rakhen is paryavaran ka dhyan )

 

चाहें पेड़-पौधे, जीव-जन्तु अथवा हो कोई इंसान,
इस प्रकृति से हम है और हमसे ही इसकी शान।
साफ़-स्वच्छ इसको रखो इससे जीवन खुशहाल,
इसके प्रदूषण से जाती देश में हजारों की जान।।

आओ मिलकर सब रखें इस पर्यावरण का ध्यान,
पेड़ पौधे हवा पानी इन सभी का कर लो ख़्याल।
ना काटो इन पेड़ों को जो ऑक्सीजन देते अपार,
बूॅंद-बूॅंद पानी की बचाकर सब बनो दीनदयाल।।

इन वृक्षों के जैसा दानी कोई आजतक नही हुआ,
सब-कुछ लुटा देते ख़ामोश रहकर यह इस धरा।
ना लेते बदले में किसी से चाहें उम्र भर कटते रहें,
देते शुद्ध हवा और छाया ये रहते जब तक हरा।।

ताजे मीठे फल भी देते और इनसे ही बनती दवा,
जड़ी-बूटियां एवं चाय-कॉफी यही देते है कहवा।
सूखा मैवा काजू-बादाम अखरोट आम और सेब,
चाहें नीम-बबूल साल-सागवान न काटे महुआ।‌।

साफ स्वच्छ रखना है जलाशय कुएं नदी तालाब
इनमें गन्दगी होने से होगा बीमारियों का सैलाब।
योजना बनाकर सब इनको साफ़ करते रहा करों,
प्रदूषण बचाकर पेड़ लगाकर रोकना है सैलाब।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • आतंक | Aatank

    आतंक ( Aatank )   सुंदर घर थे घर के अंदर नन्हे बच्चे रह गए रात के अंधेरे में राख के ढेर बस वह नन्ही कोप्ले खिल भी ना पाई मुट्ठी पूरी खुल भी ना पाई सिसकियों में दब गई मुस्कुराहट रह गई गाजा मे सिर्फ राख और विनाश त्रासदी का मंजर घर में चहकती…

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

    हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें तहजीब हमारी है हिंदीतस्वीर हमारी है हिंदीहर हिंदुस्तानी के रग रग में,बहती जो धार वो है हिंदी। संस्कृत से संचित है हिंदी,हर जन में बसती है हिंदी,हिन्दी का क्या मैं गुड़गान करूं,हर भाषा से प्यारी है हिन्दी। कवियों की भाषा में हिन्दी,शुक्ल की आशा है हिन्दी,हिन्दी पढ़कर मिलता है रस,भावों की…

  • ज्ञान का दीप

    ज्ञान का दीप जिनका किरदार सदाकत है lजिनकी तदरीस से पत्थर पिघलत है llअकेले चलने का आभास न कराया lहमेशा साथ देकर सफल कराया ll ” मित्र ” कहूँ तो ” मन ” शांत है l” भाई ” कहूँ तो ” आत्मा ” तृप्त है ll” गुरु ” कहूँ तो ” पद ” शेष है…

  • मुश्किल है | Mushkil Hai

    मुश्किल है ( Mushkil hai )    मुश्किल है समझना किसी को मीठी बोली की मुस्कान मे भी उलझनें हैं जलेबी की तरह सीधी तनी हुई रस्सियां भी गुजरी हैं कई घुमावदार रास्तों से कई गांठें पेवस्त हैं हृदय में सहज कोई नही सरल कोई नही चेहरे पर चेहरे की परतें हैं जमी हुई शराफत…

  • हम पक्षी पर दया करो | Kavita Hum Panchhi par Daya Karo

     हम पक्षी पर दया करो ( Hum panchhi par daya karo)    सूख गयी है ताल तलैया   ठप  बैठे  हैं नदी की नैया    चिंगारी  सी  है  दोपहरिया      एक बर्तन पानी धरा करो!           हम पक्षी पर दया करो।   हम पक्षी अब तड़प रहे हैं   नदियां  नाले चटक रहे हैं     …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *