Hindi ke Utsang Mein

हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

तहजीब हमारी है हिंदी
तस्वीर हमारी है हिंदी
हर हिंदुस्तानी के रग रग में,
बहती जो धार वो है हिंदी।

संस्कृत से संचित है हिंदी,
हर जन में बसती है हिंदी,
हिन्दी का क्या मैं गुड़गान करूं,
हर भाषा से प्यारी है हिन्दी।

कवियों की भाषा में हिन्दी,
शुक्ल की आशा है हिन्दी,
हिन्दी पढ़कर मिलता है रस,
भावों की अभिव्यक्ति है हिन्दी।

गांवों की मिट्टी में हिन्दी,
चिट्ठी की भाषा है हिन्दी,
चीनी जापानी, अरबी,उर्दू में,
है सबसे सरल अपनी हिन्दी।

चलो हिन्दी का खूब प्रचार करें,
इससे भी हम सब प्यार करें,
हर जुबां पे हो हिन्दी हिन्दी,
हर हिंदुस्तानी बोले हिन्दी।

“अंजलि श्रीवास्तव अनु “
महमूदाबाद सीतापुर उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मुंडो देख टीकों काडै | Marwadi geet

    मुंडो देख टीकों काडै ( Marwadi geet )   घर तरसै बार बरसै, घर घर की कहाणी है मुंडो देख र टीकों काडै बातां आणी जाणी है दुनिया घणी स्याणी है   दुनिया सारूं हंस बतलावै काम निकाळै सगळो टैम निकळ ज्या जाणै कोनी च्याहे चोखो धड़ो   ईब पीसां री पूछ होय री बुजुर्गा…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • मैं चाहता हूं

    मैं चाहता हूं   मैं चाहता हूं तुम्हारे हृदय में दो इंच ज़मीन जहाँ तुम रख सको मुझे विरासत की तरह सम्भाल कर पीढ़ियों तक बिना गवाएँ एक इंच भी……. बस तुम इतना कर लेना ज़मीन की तरह मुझ में बोते रहना अपने प्रेम का अंकुर और देखते रहना अपलक बढ़ते हुए……!!   ? कवि : सन्दीप…

  • नया हो अच्छा नए साल में | Naya ho Acha

    नया हो अच्छा नए साल में ( Naya ho acha naye saal mein )   नया हो अच्छा नए साल में, सरल सच्चा हाल में। प्रेम सुधा रसधार बहाएं, आओ हम नूतन साल में। अरमानों को पंख लगाएं, उम्मीदों के दीए जलाएं। आशाएं झोली में भर, आओ आगे कदम बढ़ाए। संस्कार शोभित कर ले, कीर्तिमान…

  • आनंद त्रिपाठी की रचनाएँ

    लिखो नवल श्रृंगार फूलों की मकरंद है छाया हर्ष अपारउठो कवि इस भोर में लिखो नवल श्रृंगार लिखो नवल श्रृंगार प्रेम की अनुपम धुन मेंहो कोई न द्वंद कभी इस चंचल मन में अरुणोदय की झलक तुषार की कैसी मालाभ्रमर गीत यह मधुर गान है रस वाला यही अवधि है बजें दिलों के तारउठो कवि…

  • विज्ञान का चमत्कार | Kavita Vigyan ka Chamatkar

    विज्ञान का चमत्कार ( Vigyan ka chamatkar )    अब आनें वाले दिनों में होने वाला है चमत्कार, इस जर्मनी की कंपनी ने ऐसा किया है ऐलान। बन रही है इस तरह की यें मशीनरियां भरमार, मां की कोख की तरह ज़न्म लेगा यह इन्सान।। इतना ही नही कार मशीन सा करेगा वह काम, सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *