Shahro ki or

शहरों की ओर | Kavita

शहरों की ओर

( Shahro ki or )

 

 

छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर
चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर

 

भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं
शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं

 

फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर
अंधाधुंध भागमभाग होता गाड़ी मोटर का शोर

 

ऊंची शिक्षा ऊंचे सपने जीवन शैली आलीशान
बस दिखावा रह गया शहरों में नहीं बढ़ता मान

 

मीठे बोल अपनापन प्यारा मिलता नहीं शहरों में
अपना उल्लू सीधा करते स्वार्थ झलकता चेहरों से

 

मान और मर्यादा का शहरों में होता ह्रास मिला
गांव में अतिथि सत्कार दया प्रेम विश्वास मिला

 

कुछ धन के पीछे दौड़े सपनों की उड़ान भरने को
कुछ जीविका को आये परिवार का पेट भरने को

 

प्रतिभाये प्रगति करने चल दी शहर की ओर
गांव से पलायन हो रहा नित नई बनाने ठौर

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आज की शाम दोस्तों के नाम | Poem on aaj ki shaam dosto ke naam

Similar Posts

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • नदी | Nadi par Kavita

    नदी ( Nadi )  आँधी आऍं चाहें आऍं तूफ़ान, मैं सदैव ही चलती ही रहती। और गन्दगी सारे ब्रह्माण्ड की, समेट कर के बहा ले जाती।। मैं किसी के रोके नहीं रुकती, और कभी भी मैं नहीं थकती। मैं नदी ख़ुद मन वेग से चलती, अविरल सदैव बहती जाती।। अपनें इस प्रवाह से धरती के,…

  • आखिर तुम हो मेरे कौन?

    आखिर तुम हो मेरे कौन? खिलते हो मुरझाते हो,आकर रोज सताते हो।सुन्दर गीत एक सुनाकर,मन बेचैन दर्पण बनाकर ।सुधि आते हो बारम्बार,करते हो मुझपर ऐतबार।बात नहीं कर पाती तेरी,रोकूँ याद न रूकती तेरी।आखिर तुम हो मेरे कौन?? प्रति रोम-रोम स्पन्दित होती,सुधियों में आनन्दित होती।आच्छादित प्रियवर बन कर,आह्लादित उर करते मन भर।अनमोल भाव तेरा ठाकुर,तुमसे मिलन…

  • बनारस | Banaras par Kavita

    बनारस ( Banaras )   (भाग -1)   भोले का दरबार बनारस, जीवन का है सार बनारस। विश्व मशहूर सुबह-ए-बनारस, देखो अस्सी घाट बनारस। संस्कृति का श्रृंगार बनारस, मुक्ति का है द्वार बनारस। होता है अध्यात्म का दर्शन, भक्ति का संसार बनारस। प्रथम सभ्यता का उद्गम, तीर्थों का है तीर्थ बनारस। है त्रिशूल पे टिकी काशी,…

  • फुटपाथ | Footpath par kavita

    फुटपाथ ( Footpath )   सड़क के दोनों ओर, होती एक फुटपाथ। पैदल चलना हमे, राह अपनाइए।   नीति नियम से चले, जिंदगी की जंग लड़। फुटपाथ पे जो आए, ढांढस बताइए।   धन दौलत का कभी, मत करना गुमान। महलों से फुटपाथ, दूर ना बताइए।   फुटपाथ की जिंदगी, संघर्ष भरा पहाड़। मेहनत के…

  • प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी की कविताएं | Prabhat Sanatani Poetry

    वादे पे वादा अब वो वादा तो करती है पर भूल जाती है,अब उसे मैं नहीं कोई और याद आता है।उसकी मुस्कान अब हम पर मुस्कराने लगी है,उसके मुस्कान में अब और कोई नजर आता है।। अब वो बात नहीं रही हमारे और उसके बीच में,जो हमेशा मुझे ही हर पल याद किया करती थी।उसकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *