कहाँ गए बचपन के,सुनहरे प्यारे "वो" दिन ||

वो बचपन के दिन | Bachpan par kavita

°°° वो बचपन के दिन °°°

( Wo bachpan ke din )

 

कहाँ गए बचपन के, सुनहरे प्यारे “वो” दिन ||

1. कुछ पल ही सही,पर हम भी कभी,साहूकारों मे आते थे |
जब -तब हमनें बाजी मारी,तब नगर सेठ कहलाते थे |
कुछ पल के लिए ,कुछ क्षण के लिए,दरबार हमारा लगता था |
हम चोर बने,और बने सिपाही ,संसार हमारा लगता था |

 कहाँ गए बचपन के,सुनहरे प्यारे “वो” दिन ||

2. छम -छम करती बारिस आती,हम ब्यापरी बन जाते थे |
कागज की सही,दो -चार नाव के मालिक हम कहलाते थे |
कलाकार थे हम इतने,मिट्टी के महल बनाते थे |
दो शब्द सही,पर दिल खोल कर,गला फाड चिल्लाते थे |

कहाँ गए बचपन के,सुनहरे प्यारे “वो” दिन ||

3. खिलवाड सही,पर वाहनों की,लंम्बी कतारें लगती थीं |
कंकड-पत्थर का लाद बोझ,वो बिन परमिट के चलती थीं |
बिन इंधन,बिन खर्चे चलतीं ,ना कोई चालक होता था |
न ट्राफिक की होती टेंशन ,न कोई लालच होता था |

कहाँ गए बचपन के,सुनहरे प्यारे “वो” दिन ||

4.सब हमें देख मुस्काते थे,अब उसे देख ले जाते हैं |
हम मम्मी -पापा कहते थे,अब मॉम -डैड बुलाते हैं |
हम खेलते थे सारे मिलकर,अब कंप्यूटर-मोबाइल चलाते हैं |
हम हर पल हंसते -गाते थे,अब टेंशन पाले जाते हैं |

कहाँ गए बचपन के,सुनहरे प्यारे “वो” दिन ||

लेखक—–> सुदीश कुमार सोनी

(जबलपुर )

यह भी पढ़ें : °°° वो बचपन के दिन °°°

Similar Posts

  • विश्व शिक्षक दिवस | Vishva Shikshak Diwas

    विश्व शिक्षक दिवस ( Vishva Shikshak Diwas )   शिक्षक चेतना का चिराग मृदुल मृदु विमल वाणी, श्री चरण कमल वरदान । कृत कृत्य श्रेष्ठ उपमा, हृदय पुनीत संधान । दर्शन दिव्य दीप्त आभा , सुषुप्त सौभाग्य जाग । शिक्षक चेतना का चिराग ।। उर तरंग पावन झंकार, अलस सदा अति दूर । शोभित मन…

  • धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

    धूमिल होता आकाश ( Dhumil hota aakash )    रेत के टीले पर बनाया था घर हमने दूर की आंधी ने नींव ही खोखली कर डाली उड़ते रहे छप्पर बांस खड़खड़ाते रहे गरीबी की दीवार चादर न बन सकी हवा के बहाव मे चल दिए वे भी जिनके लिए कभी हम बहुत कुछ थे…सब कुछ…

  • मतलबी | Kavita Matlabi

    मतलबी ( Matlabi ) मतलबी म+तलबी मत+लबी मतल+बी म त ल बी । म=मैं त=तुम ल=लगन बी=बीतना अर्थात मेरा या तुम्हारा किसी लगन में बीत जाना खरच हो जाना क्या ग़लत है किसी का मतलबी हो जाना।। डॉ. जगदीप शर्मा राही नरवाणा, हरियाणा। यह भी पढ़ें :- गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki…

  • कवि गोपालदास नीरज

    कवि गोपालदास नीरज नमन है, वंदन है, जग में तुम्हारा पुनः अभिनंदन है,लाल है भारत के, आपके माथे पर मिट्टी का चंदन है।पद्मश्री हो आप, पद्म भूषण से सम्मानित हुए आप हो,प्रणाम है आपको, आपका बारंबार चरण वंदन है।। खो गए मस्त गगन में प्रेम का गीत पढ़ा करके हमको,चले गए जग को कितने मधुर…

  • आदिवासी पटेलिया समाज

    आदिवासी पटेलिया समाज परथी भाई भूरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ( गांव-मालमसुरी,रिगोंल, भाबरा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश ) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महान।सब समाज करते उनका सम्मान।।यह युवा प्रेरणा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।।देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।धार्मिक का पाठ सबको पढ़ाया।।गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश…

  • शहीद उधम सिंह | Poem on Shaheed Uddham Singh

    शहीद उधम सिंह ( Shaheed Uddham Singh )   आल्हा छंद   उथल-पुथल पंजाब मच गई, क्रांतिकारी देखा कमाल। आजाद भगतसिंह बिस्मिल से, मां भारती रणवीर लाल।   उधम सिंह प्रभावित हो गए, भगत क्रांतिवीर बेमिसाल। उमड़ पड़ी थी राष्ट्रधारा कूद पड़ा वो वीर कमाल।   जलियांवाला बाग दुर्दशा, उतरे कई मौत के घाट। बच्चे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *