Dhumil Hota Aakash

धूमिल होता आकाश | Dhumil Hota Aakash

धूमिल होता आकाश

( Dhumil hota aakash ) 

 

रेत के टीले पर
बनाया था घर हमने
दूर की आंधी ने
नींव ही खोखली कर डाली

उड़ते रहे छप्पर
बांस खड़खड़ाते रहे
गरीबी की दीवार चादर न बन सकी
हवा के बहाव मे चल दिए वे भी
जिनके लिए कभी हम
बहुत कुछ थे…सब कुछ थे

जाते जाते कह गए अदब से
माफ करिएगा बाबूजी
आपके दिए संस्कार हमे
कहीं कमजोर नही होने देंगे
हम इतनी मजबूत दीवार बनाएंगे
कि कोई हमे डिगा नहीं पाएगा

बस ! दर्द रहेगा तो इतना ही की
हम आपके लिए कुछ कर नही पाए
आपकी मेहनत आपका त्याग
रहेगा हर पल आंखों के सामने
एक पल के लिए भी हम आपको
भुला नही पाएंगे

वैसे,आते रहेंगे यदा कदा
आपसे अलग हमारी पहचान ही क्या है

बाबूजी ,बच्चों के भविष्य का सवाल है
हो सके तो हमे माफ कर दीजिएगा
और ….वो चले गए
अपनी एक नई उड़ान पर
हम देखते ही रह गए

दूर होते पद चिन्ह
धूल से धूमिल होता आकाश
शाम की ढलान
रात का अंदेशा
हम देखते रहे…..
उसने ,धीरे से हांथ कंधे पर रखा
और मुंह लटकाए ही बोली
आपकी आंखों मे शायद
तिनका चला गया है
लो फूंक मार दूं
देखा ,उनकी आंखों का भी वही हाल था
पर
कह कुछ न सका
वो ,आंचल को मुंह मे रखकर
गर्म कर रही थी…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

साहित्यकार | Sahityakar

Similar Posts

  • लाल रंग | Laal Rang par Kavita

    लाल रंग ( Laal rang )   लाल रंग रक्त वर्ण होता वीरों की वीरता दर्शाता है धन वैभव सम्मान दिलाता लक्ष्मीजी को भाता है स्वाभिमान भाव दमके शौर्य पराक्रम रणवीरो का लाल रंग साहस सूचक लाल ध्वजा धरें वीरों का सौभाग्य सिंदूर से बढ़ता लाली बन मुस्काता है रामभक्त हनुमान भाए तन पर सिंदूर…

  • आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस

    आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस पर मेरे भाव – आज से 88 वर्ष पूर्व तेरापंथ धर्मसंघ के अष्टम आचार्य श्री कालूगणी का महाप्रयाण हुआ था इस अवसर पर मेरा भावों से शत – शत वन्दन व मेरे भाव – आचार्य श्री कालूगणी का 89 वां प्रयाण दिवस सद्गुणों का जीवन में आचरण…

  • मेरी अयोध्या | Meri Ayodhya

    मेरी अयोध्या ( Meri Ayodhya ) धर्म की नगरी सोई हुई थी, आज जगी है मेरी अयोध्या। पुलकित हो गया रोम रोम,आज खिली है मेरी अयोध्या। नैना निहारत चौखट पर इक, मन्दिर ऐसा भव्य बना है, भारत का संताप मिटा अब,दमके ऐसी है मेरी आयोध्या। दीप जलावत मंगल गावत, जन मन को रिझावे अयोध्या। सोने…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

  • तुम अगर साथ दो | Geet

    तुम अगर साथ दो ( Tum agar saath do )   तुम अगर साथ दो तो मैं गाता रहूं, लेखनी  ले  मां  शारदे मनाता रहूं।   महके जब मन हमारा तो हर शब्द खिले, लबों से झरते प्यारे मीठे मीठे बोल मिले। जब चले साथ में हम हंस कर चले, सुहाने सफर में हम हमसफर…

  • जमाने में मेरा हाल | Zamane mein mera haal

    जमाने में मेरा हाल ( Zamane mein mera haal )   बदजात जमाने से मेरा हाल न पूछों जो जानना हो कुछ मेरे पास तुम आओ मैं बेहतर बताऊंगा दूसरे से यार न पूछों मैं चलता चला जाऊंगा फिर ठहर नही पाऊंगा दूसरे से मेरी मंजिल को मेरे यार न पूछो बदजात जमाने से मेरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *