हमारे कश्मीर की धरती ,रानी भारत देश की

हमारा कश्मीर | Kashmir kavita

 हमारा कश्मीर 

( Hamara kasmir )

 

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

1.वो कश्मीर की यादें, वो सुनहरी वादियाँ |
हो रही हों जैसे, बर्फीले पर्वतों की शादियाँ |
वो ऊँचे लंबे सीधे-साधे , ब्रक्ष हरे देवदार है |
बर्फ से लदे पत्ते, मानो कश्मीर मे त्योहार है |

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

2. वो बाग बगीचे सेब के, लहरती फुल-बारियाँ |
केसर की खुशबू बिखेरे, केसरी वो क्यारियाँ |
जड़ी-बूटियाँ संग बर्फ के, सोंधी खुशबू बांटतीं |
जर्रे-जर्रे बर्फ बिखरी , हर कली को जांचतीं |

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

3. पत्तों की सुनहरी छटा, बर्फ से ढंकी पाहडियाँ |
सफेद चादर सी चमक , उस पर चलती गाडियाँ |
ढ़ल रहा अब सूर्य भी, आगमन है चाँद का |
क्या बताऊँ वो नजार , कश्मीर की शाम का |

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

4. पर्वतों पर बर्फ बिखरी, खिल रही है चांदनी |
मन्द-मन्द चलती हवाएं , गा रही हैं रागनी |
तन -बदन कंपने लगा, नृत्य रुए करने लगे |
बने गिटार दांत हमारे, पैर भी थिरकने लगे |

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

5. सुबह हुई फिर सूर्य भी, किरणे बिखेर कर छा गया |
छोडी राजई उठ गए हम, थोड़ा सुकून तो आ गया |
वो वादियाँ कश्मीर की, बर्फ झीलें जच गईं |
वर्षों गुजरे फिर भी यादें, आँख दिल मे छप गईं |

–> हमारे कश्मीर की धरती , रानी भारत देश की ||

 

लेखक—–> सुदीश कुमार सोनी (जबलपुर )
मो.9770740776

 

यह भी पढ़ें :-

ऑटोग्राफ प्लीज | Autograph please kavita

Similar Posts

  • पदचिन्ह | Kavita Padachinh

    पदचिन्ह ( Padachinh )   पदचिन्हों का जमाना अब कहां पदलुपतों का जमाना अब जहां परमसत्ता को शब्द-सत्ता से च्युत करने की साजिश है जहा तिनका-तिनका जलेगा मनुज अपने ही कर्मों को ढोते-ढोते शब्द-पराक्रम की महिमा वशिष्ट ने राम को समझायी अंश मात्र जो आज हम अपनाते क्लेश नामों-निशान मिट जाता शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा(…

  • हमसफर | Humsafar par kavita

    हमसफर ( Humsafar )    दो अजनबी बन गए हमसफर चल पड़े नई डगर प्यार के पंख ले सिलसिले चल पड़े एक दूसरे को वो बखूबी समझते रहे एक दूसरे का सम्मान आपस में करते रहे जीवन में रिश्तो के हर रंग भरते रहे कदम दर कदम आगे बढ़ते रहे कुछ मैंने कहा वह उसने…

  • एक आह | Kavita Ek Aah

    एक आह ( Ek aah )    एक आह भरी होगी हमने न सुनी होगी। दर्द की दास्तां दिल से वो बयान कर गई। आग कहीं जली होगी हमने न देखी होगी। दिलजलो से बेखबर फिर आंख भर गई। आरजू कहीं पली होगी हमने न कहीं होगी। दिल की धड़कनें दिल तक दस्तक दे गई।…

  • कलरव | Karlav par Kavita

    कलरव ( Karlav )   आज मनवा चहक रहा है चमन सारा महक रहा है। खिल गई कलियां सारी आंगन सारा चहक रहा है। डाल डाल पे पंछी कलरव कोयल कूक रही प्यारी। वृक्ष लताएं सब लहराई उमंगों भरी कलियां सारी। तितली उड़ती भंवरे गाते मनमयूरा झूमके नाचे। पंछी परवाज मौज भरे पुष्प मोहक उपवन…

  • अटूट बंधन | Atoot Bandhan

    अटूट बंधन ( Atoot bandhan )    यह रिश्तों से बंधा हुआ बंधन है किसी बंधन से बंधा नहीं है यह स्वयं ही अटूट विश्वास की डोर है जो जोड़ती है रिश्तों को भाई बहन का त्यौहार बड़ा ही खास होता है जो लाता है खुशियों का डिब्बा खुशियों संग लाता है मस्ती भरा अंदाज…

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *