शिक्षक देव | Shikshak dev

शिक्षक देव

( Shikshak dev ) 

 

शिक्षक ही है श्रोत ज्ञान का
अनवरत दे रहा ज्ञान का दान
बिना ज्ञान है व्यर्थ यह जीवन
है यही जग मे कर्तव्य महान..

नासमझ से समझदार बनाकर
शिक्षक अपना कर्तव्य निभाता आया
आदर,सत्कार,सत्य,अहिंसा का
भेद सदा सबको बतलाता आया….

देकर अल्प समय में ही सीख वह
जीवन की सार्थकता का सूत्र दिया
देकर अनुभव वह समस्त ज्ञान का
बालक को विकसित होने का मंत्र दिया..

महिमा मे उनका गुणगान करूं क्या
पूज्यनीय कर्म का वर्णन करूं क्या
आदर्श बना जिसने है सफल बनाया
ऐसे दिव्य चरणों का वंदन करूं क्या….

बस इतना ही ,नतमस्तक हरदम
हर सांसों मे है ऋण उनका हरदम
शिक्षक मे ही दिखता रूप प्रभु का
सौ सौ बार नमन, शीश झुका हरदम..

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-on-time-in-hindi/

Similar Posts

  • आओ गोरी खेले होली | Khelen Holi

    आओ गोरी खेले होली ( Aao Gori Khelen Holi )   आओ गोरी होली खेले फागुन का महीना आया। मदमाता मधुमास मोहक प्यार भरा मौसम छाया। रस रंग अबीर उड़े भरकर पिचकारी रंग लगाएं। प्रीत भरे तराने मनभावन फागुन की फुहार गाए। लाल गुलाल गाल लगाए नाचे झूमे हम मुस्काए। होली आई होली आई घर…

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Geet -चलते चलते हुए रुक जाऊं

    चलते चलते हुए रुक जाऊं  (Chalte Chalte Hue Ruk Jaoon )   चलते चलते मैं रुक जाऊं तो तुम मत घबराना मीत   याद हमारी आएगी तो आंसू नहीं बहाना मीत।   हम दोनों का प्यार पुराना पावन निर्मल निश्चल है   हृदय एक है प्राण एक है दोनों में ही मन का बल है…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

  • पवित्र शंख | Shankh par kavita

    पवित्र शंख ( Pavitra shankh )      जगतपिता नारायण रखते जिसको अपने हाथ, आओ करें आज हम उस पवित्र शंख की बात। इसी शंख में होता है देवी लक्ष्मी-मैया का वास, जिससे जुड़ी है महत्वपूर्ण और कई सारी बात।।   इसको घर में रखना भी बहुत शुभ माना जाता, फूॅंक मारकर तीन-बार बजाया जिसको…

  • अपना प्यारा गांव | Apna Pyara Gaon

    अपना प्यारा गांव ( Apna Pyara Gaon )   जिस माटी पर पड़ा कभी अपने पुरखों का पांव है। महानगर से लगता मुझको अपना प्यारा गांव है। घर चौबारा आंगन देहरी चौरा छप्पर छानी। जाने कितने सुखों दुखों की कहते नित्य कहानी। पर्वों त्योहारों पर कितनी हलचल हुई यहां पर, बचपन हुआ जवान यहां का…

  • सांता आया | Santa Aya

    सांता आया ( Santa Aya ) सांता आया सांता आया संग खिलौने लाया है पहनें टोपी रंग बिरंगी सबके मन को भाया है। हंसते गाते आता है करतब खूब दिखाता है हम बच्चों के संग खेलता हम पर प्यार लुटाता है खुद हंस कर भी हमें हंसाकर गीत खुशी का गाया है, सांता आया सांता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *