शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

शिक्षा उपवन

( Shiksha upvan ) 

 

सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे

ज्ञान सहज अवबोध ,
प्रयोग व्यवहार धरातल ।
निर्माण आदर्श चरित्र,
भविष्य सदा उज्ज्वल ।
आत्म सात कर नूतन,
पुरात्तन भाव चहकता रहे
सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।।

शिक्षण अधिगम ज्योत,
दिव्यता अप्रतिम प्रसरण ।
तन मन आरोग्यता ,
अपार उमंग संचरण ।
मृदुल मृदु चैतन्य स्वर,
पाषाण उर पिघलता रहे ।
सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।।

चिंतन मनन सोच विचार,
सकारात्मकता नित श्रृंगार ।
अविचलक संघर्ष पथ पर,
बन प्रेरक ओजस्वी उद्गार ।
समता समानता अनूप चित्र,
राष्ट्र धरा रूप चमकता रहे ।
सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।।

अनुप्रयोग सामाजिक सरोकार,
हिय वास निज संस्कृति ।
तिलांजलि संकीर्ण दृष्टिकोण,
वंदित समग्र विकास आकृति ।
परम श्रद्धेय शिक्षक वृंद धर्म,
प्रेरणा पुंज बन दहकता रहे ।
सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

आओ जी लें प्यार से कुछ पल | Aao Jee le Pyar se

Similar Posts

  • अंतर्मन की बातें | Kavita

    अंतर्मन की बातें ( Antarman ki baatein )   अंतर्मन की बातें निकल जब, बाहर आती हैं। हर पल बदलती जिंदगी, कुछ नया सिखाती है।।   खुशी से हर्षित है ये मन, निशा गम की छा जाती है । कभी बिछुड़न बना है दर्द, मिलन से खुशियां आती है।।   कभी ऐसे लगे जीवन ,खुशनसीब…

  • पुल- विश्वास का

    पुल- विश्वास का   पहले हमारे बीच बहुत गहरा रिश्ता था प्रेम की नदी पे बने विश्वास के पुल की तरह उस पुल से हम देखा करते थे कभी इन्द्र धनुष के रंग कभी ढलती शाम कभी दूर आलिंगन करते पंछियों को उड़ते बादलों को उसी पुल पे खड़े सुना करते थे मधुर लहरों का…

  • मंजिल का एहसास | Prernadayak poem

     मंजिल का एहसास ( Manzil ka ahsas )     यूं ही तो नही ये मेरे मेरे सपनों की उड़ान है, कुछ तो है मन के अंदर तो जुड़ा हुआ है इससे। कुछ तो है जो कर रहा है प्रेरित इस कदर से कि अब ये चुनोतियाँ बाधा नही बन सकती हैं।।   क्या है…

  • तुम बिन अधूरा प्रेम

    तुम बिन अधूरा प्रेम आंखों में भरा घना सा अंधेरा,पर तुम्हारे बिना मैं सो ना सका। दिल में बंद असह्य पीड़ाओं का समंदर,फिर भी उछलती लहरों जैसा रो ना सका। कमी रह गई शायद मेरे प्यार में कुछ,जो ईश्वर ने जुदा कर दिया हमें। टूटकर बिखर गया हमारे इश्क का हार,शिद्दत से संभाले हुए एहसासों…

  • जल है तो कल है | Kavita Jal Hai to Kal Hai

    जल है तो कल है ( Jal Hai to Kal Hai )   सृष्टि पंच तत्व प्रभा, जल अद्भुत अनमोल । जीवन आयुष श्रेष्ठ पद, पग पग दिव्य तोल । अमृत तुल्य नीर संग , जीवंत हर पल है । जल है तो कल है ।। पेयजल दुरूपयोग व्यर्थता, सर्वदा अक्षम्य पाप । अवांछित कृत्य…

  • मैं अकेला | Kavita Main Akela

    मैं अकेला ( Main Akela ) अकेला हूँ पर अकेला नहीं मेरे साथ है तारो भरी रात चाँद की चाँदनी मुहँ पर आई झुर्रियां माथे पर पड़ी सकीन एक सुनसान रात में जब बिस्तर पर होता हूँ। घड़ी की सुईयों की आवाज भयभीत कर देती है मुझे झाड़ि‌यों की झुण्ड की छाँव आवारा पशुओं की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *