Bharat ki Dharti

मेरा भारत सबसे प्यारा | Kavita Mera Bharat Sabse Pyara

मेरा भारत सबसे प्यारा

( Mera Bharat Sabse Pyara )

विश्व पटल गुरु पदवी,
उद्गम स्थल सनातन धर्म ।
ऋषि मुनि वृंद तपोभूमि,
श्रम निष्ठता सफलता मर्म ।
नैसर्गिक सौंदर्य मनभावन,
परिवेश मानवता उन्मुख सारा ।
मेरा भारत सबसे प्यारा ।।

अनूप संस्कृति स्नेहिल छटा,
मर्यादा परंपरा जीवन दर्शन ।
तीज त्यौहार व्रत मनोरमा,
रग रग अलौकिकता स्पर्शन ।
इतिहास स्वर्णिम प्रेरणा पुंज,
हर पृष्ठ साहस शौर्य धारा ।
मेरा भारत सबसे प्यारा ।।

भौगोलिक छवि मनमोहक,
पर्वत वन सागर श्रृंगार ।
निर्मल पावन अविरल नदियां ,
सुख समृद्धि अतुलित भंडार ।
खेत खलिहान उपवन संग ,
नित्य चढ़ता खुशहाली पारा ।
मेरा भारत सबसे प्यारा ।।

तिरंगी आन बान शान रक्षा,
हर नागरिक दृढ़ संकल्प ।
विभिन्नता अंतर एकता अथाह ,
देशी खान पान सह कायाकल्प ।
स्नेह प्रेम भाईचारा सर्वत्र,
गगन भेदी जय हिंद जयकारा ।
मेरा भारत सबसे प्यारा ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • श्रीनिवास यन की कविताएं | Srinivas N Hindi Poetry

    आजमा कर छोड़ दिया खिलाड़ी बनना चाहतानिरंतर व्यायाम करतासंतुलित भोजन  खाताकिंतु मन में परेशान होताइससे आजमा कर छोड़ दिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेतापुरस्कार, मेडल को पातासमाज  में गौरव से रहतासबकी आदर्शवान बनतागर्व से आजमा कर छोड़ दिया। शारीरिक थकान दूर होताइसे उत्साह से कार्य करतासही समय पर  पूरा करतानित सुझाव की बात बताताअशांति से आजमा…

  • बरसाती मेंढक!

    बरसाती मेंढक! *** माह श्रावण शुरू होते ही- दिखते टर्र टर्र करते, जाने कहां से एकाएक प्रकट होते? उधम मचाते, उछल कूद करते। कभी जल में तैरते, कभी निकल सूखे पर हैं धूप सेंकते। माह दो माह खूब होती इनकी धमाचौकड़ी, लोल फुला फुला निकालते कर्कश ध्वनि। इन्हें देख बच्चे खुश होते, तो कभी हैं…

  • जब दोस्त बने गद्दार | Kavita jab dost bane gaddar

    जब दोस्त बने गद्दार ( Jab dost bane gaddar )     जो हमारे अपने हैं करते बैरी सा व्यवहार क्या कहे किसी से जब दोस्त बने गद्दार   मित्रता का ओढ़कर चोला मन का भेद लेते वो मुंह आगे आदर करते विपदा से घेर देते वो   उल्टी राय मशवरा देकर उल्टे काम कराते…

  • काले बादल | Kale badal kavita

    काले बादल ( Kale badal )   घिर आये सब बादल काले ठंडी ठंडी बूंदों वाले ताल तलैया सब भर जाओ मेघ तुम घटाओ वाले   चहक उठे चमन सारे प्रेम की बहती हो बहारें खेतों में हरियाली छाई खूब बरसो मेघा प्यारे   अधरों पर मुस्कान देकर बूंदों से तन मन भिगोकर मन मयूरा…

  • हिन्दी | Hindi par poem

    हिन्दी ( Hindi )   बावन वर्णों से सजी हुई,मधुमय रसधार बहाती है। यह हिन्दी ही है जो जग में,नवरस का गीत सुनाती है।। संस्कृत प्राकृत पाली से शुभित, हिंदी जनमानस की भाषा, तू ज्ञान दीप बनकर प्रतिफल,कण कण में भरती है आशा, हिम नग से सागर तक अविरल, सौहार्द मेघ बरसाती है।। यह हिन्दी…

  • दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार

    दीपावली सबसे प्यारा त्यौहार दीपावली है दीपोत्सव का सबसे प्यारा त्यौहार,दीपक जलाकर इसे मनाता हैं देखो सारा संसार।जगमगाता है जग, दीपक की ज्योति की लौ से,दीप जलाते,खुशी मनाते हैं, है रंगोली की भरमार।। दीपावली सनातनियों का है सबसे प्यारा त्यौहार,जग के अंधकार मिटाता है होती रोशनी की भरमार ।बुराई से अच्छाई की विजय कर घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *