Hindi Ishq Shayari

इश्क़ करके गुनाह करते हैं | Hindi Ishq Shayari

इश्क़ करके गुनाह करते हैं

( Ishq karke gunah karte hain ) 

 

जिस्म की जो भी चाह करते हैं
इश्क़ करके गुनाह करते हैं

राब्ते हर किसी के बस में कहां
करने वाले निबाह करते हैं

एक लड़की के प्यार में लड़के
ज़िंदगी क्यों तबाह करते हैं

दर्द समझा है कौन ग़ज़लों में
करने वाले तो वाह करते हैं

हम दिवानों का काम बस ये है
इश्क कहते हैं आह करते हैं

तेरी उल्फत न मिल सकी तो क्या
तेरे ग़म से निकाह करते हैं

जो कभी नाम भी न लेते थे
आज फ़ैसल को शाह करते हैं

 

शायर: शाह फ़ैसल मुजफ्फराबादी
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
यह भी पढ़ें :-

अच्छा लगा | Acha Laga

Similar Posts

  • मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं

    मीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं प्यार की हमको दिखती कहानी नहींमीरा जैसी कोई अब दीवानी नहीं दर्द मुझको भी होता है समझो जरामुझमें भी है लहूँ कोई पानी नहीं वो भी देता है ताना मुझे ख़्वाब मेंप्यार की पास में जो निशानी नहीं धौंस सब पर दिखातें हैं वो ही यहांजिनकी बस में ही…

  • जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे | Ghazal Jinhen Zindagi

    जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे ( Jinhen zindagi hum banane lage the )   वो ख्वाबों की दुनिया सजाने लगे थे हमें देखने आने जाने लगे थे ।। छुपाने पड़े थे हमें भी तो आँसूँ । सनम दूर हमसे जो जाने लगे थे ।। नज़र जब कभी इत्तफाकन मिली तो उन्हें देख कर मुस्कराने…

  • कोई बात नहीं | Koi Baat Nahi

    कोई बात नहीं ( Koi Baat Nahi ) दिल दुखाने की कोई बात नहींदुख न जिसमें हों वो हयात नहीं उनका जाना तो कोई बात नहींऐसा लगता है कायनात नहीं दिल इसी बात से परेशाँ हैएक उसकी ही इल्तिफ़ात नहीं उसने दीवाना कर दिया इतनायाद अब कोई हादसात नहीं चाँद तारे भी तुझको दे देताक्या…

  • दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं

    दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहींबात ये और की उसने मानी नहीं मत कहो प्रेम की अब कहानी नहींसेतु वो प्रेम की क्या निशानी नहीं इश्क़ में चोट अब मुझको खानी नहींरात करवट में सारी बितानी नहीं जिस तरह बाप से बात करते हैं वेयूँ समझ आँख में आज…

  • चालाकियां चलता रहा

    चालाकियां चलता रहा ( ग़ज़ल : दो काफ़ियों में ) मुफ़लिसी से मेरी यूँ चालाकियाँ चलता रहाज़हनो-दिल में वो मेरे ख़ुद्दारियाँ भरता रहा मैं करम के वास्ते करता था जिससे मिन्नतेंवो मेरी तक़दीर में दुश्वारियाँ लिखता रहा मोतियों के शहर में था तो मेरा भी कारवाँफिर भला क्यों रेत से मैं सीपियाँ चुनता रहा कहने…

  • उतर जाओगे | Utar Jaoge

    उतर जाओगे ( Utar Jaoge ) बेवफ़ाई की जिस दिन डगर जाओगेमेरी नज़रों से उस दिन उतर जाओगे दिल की कश्ती अगर सौंप दो तुम मुझेपार दरिया के फिर बेख़तर जाओगे प्यार करने लगोगे जब तुम हमेंहम जिधर जायेंगे तुम उधर जाओगे होश उड़ जायेंगे हुस्न वालों के भीप्यार से मेरे इतना निखर जाओगे हाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *