तुम न जाओ

तुम न जाओ

तुम न जाओ

 

सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।।

मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।।

 

स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा,

रात भर जगती चकोरी सुना होगा,

मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न०

 

प्रेम तो एक हवा का झोंका नहीं है,

ये बताओ हमने कब रोका नहीं है,

मेरे बहते आंसुओं पर तरस खाओ तुम न जाओ।।तुम न०

 

तुम मिले तो सोचा कि हर चीज पा ली,

जा रहे हो छोड़कर स्थान खाली,

मौन में मेरे सदा तुम नाद बनके गुनगुनाओ तुम न जाओ।।तुम न०

 

ऐ मेरे आलम्ब चेरी हूं तेरी तो

प्राण-पीड़ा औषधी तुम हो मेरी तो

शेष संग जीवन बिताओ मान जाओ तुम न जाओ।।तुम न जाओ

 

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • दिल के घाव | Dil ke Ghaw

    दिल के घाव ( Dil ke ghaw )    जानता हूं तेरी हर बात मैं जानता हूं तेरे हर जज्बात मैं सुनना चाहता हूं तेरे लबों से मिटा दें दिल के हर घाव को और सुना दें मुझे जी भरकर पढ़ रहा हूं तेरी कश्मकश को पढ़ रहा हूं तेरे मन को छुपी नहीं है…

  • नटखट नन्दकिशोर | Natkhat Nandkishor

    नटखट नन्दकिशोर ( Natkhat Nandkishor ) नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, कान का कुंडल मुझको भाऐ, बांसुरिया मेरा चैन चुराऐ, मोह मे उसके फंसती जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की दोउ अंखियन पे वारी जाऊं, नटखट नन्दकिशोर की मीठी बतियन से हारी जाऊं, किया जाने कौन…

  • प्रभु श्री राम आएंगे | Prabhu Shri Ram Aayenge

    प्रभु श्री राम आएंगे ( Prabhu Shri Ram Aayenge ) कलयुग का कलुष मिटाने ,प्रभु श्री राम आएंगे ऊर्जस्वित अब हर कदम, मुखारबिंद जय श्री राम । दर्शन आतुर नयन पलक, निशि दिन सुबह शाम । सर्वजन संताप हर कर, हर्ष उत्साह उमंग जगाएंगे । कलयुग का कलुष मिटाने, प्रभु श्री राम आएंगे ।। उर…

  • मन | Man

    मन ( Man )    मन की अशुद्धता मे प्रीत नही होती मन की चंचलता मे जीत नही होती मन की व्याकुलता मे गीत नही होती मन की अस्थिरता मे संगीत नही होती मन एक मध्य की स्थिति है ज्ञान भाव से परे की प्रवृत्ति है रंग,रूप,स्पर्श आदि से प्रभावित है मन सब के लिए…

  • आगों में | Aagon mein kavita

    आगों में ( Aagon mein )   कभी  तानों  में  कभी  रागों  में । हम तो उलझे ये गुना भागों में ।। आँधियों से बुझे नहीं दीपक । तेल था ही नहीं चिरागों में ।। वक़्त में सील नहीं पाया कपड़ा । लड़ाई  छिड़  रही  थी  धागें में ।। तेज  जेहन  था  पर रहे पीछे…

  • मेरा वतन मेरी चाहत | Mera Watan Meri Chahat

    मेरा वतन मेरी चाहत ( Mera Watan Meri Chahat ) मेरा देश मेरा वतन तुझे नमन ए मेरे वतन हम फूल तू है चमन तुझसे ही है यह तन मन। आंख जो कोई उठाएं आग दरिया में लगाएं दुश्मन को सीमा पार भगाएं तिरंगे को चारों दिशाओं में फहराएं। तेरी खातिर सैकड़ों मर भी जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *