स्वामीये शरणम् अय्यप्पा | Swamiye Sharanam Ayyappa

स्वामीये शरणम् अय्यप्पा

( Swamiye Sharanam Ayyappa ) 

 

विश्व के प्रसिद्ध मंदिरों में यह मन्दिर भी है ख़ास,
जहाॅं विराजे अयप्पा स्वामी यही उनका निवास।
विकास के देवता माने जाते यह कहता इतिहास,
शनिदेव के दुष्प्रभावों का पल में करते विनास।।

घने जंगल एवं ऊॅंची-पहाड़ियों बीच है यह स्थान,
राक्षसी महिषि वध पश्चात लगाया यही पे ध्यान।
राजा राजशेखर ने जिन्हें पाला अपने पुत्र समान,
वैराग्य प्राप्त हुआ इनको तब बन गए भगवान।।

मैया-मोहिनी व शिवशंकर के पुत्र आप कहलाते,
मकर माह में देव ज्योत बन गगन मार्ग से आते।
प्रभु राम ने झूठे बेर माता शबरी से यही खाएं थें,
विश्व के करोड़ों श्रद्धालु आज दर्शनों को आते।।

हरिहरपुत्र अयप्पन शास्ता मणिकान्ता कई नाम,
१८ सीढियाॅं पार-कर पहुॅंचा जा सकता है धाम‌।
करना पड़ता है त्याग इनका मछली मदिरा माॅंस,
४१ दिनों के व्रत संग ब्रह्मचर्य पालन का काम।।

परम्परागत साफ़-शुद्ध प्रसाद का लगता है भोग,
तुलसी और रुद्राक्ष की माला धारण करते लोग।
गुड़ चना चावल एवं नारियल से बनता है प्रसाद,
स्वामीये शरणम् अयप्पा बोलकर देते सहयोग।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बिरसा मुंडा | Birsa Munda

Similar Posts

  • शैतान | Shaitan

    क्या सच में, होते हैं शैतान ? क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते…

  • नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना | Kavita

    नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ( Naina bawre dhoondhe meet purana )   नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना पल-पल ढूंढे बीता सावन ढूंढे बीती रतिया नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ?☘️? जिन बगिया में फूल खिले थे जिनमें बीते सावन जिस घर में था संग तुम्हारा ढूंढे वोही आँगना नैना बावरे ढूंढे मीत पुराना ?☘️?…

  • लड़की हूँ तो क्या हुआ | Ladki hun to kya hua | Kavita

    लड़की हूँ तो क्या हुआ ( Ladki hun to kya hua )     दुनिया में पीड़ा बहूत है कब तक तु अपने दुखों को गाएगी इस मतलब भरी दुनिया में क्या तु अपने लिए सहारा ढूँढ पाएगी   अकेली निकल उजाले की खोज में अंधकार भी पीछे छूट जाएगा। और जहाँ तक बात रही…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • मैं और मेरे गुरु | Main Aur Mere Guru

    मैं और मेरे गुरु ( Main Aur Mere Guru ) मुझे यह मत कहो कि मेरी स्हायी की दवात खो गई मैं बस्ता घर भूल गया घर पर बहुत ज्यादा काम था बिल्ली ने तुम्हारा अंग्रेजी का पेपर खा लिया आप के लिए और लिखे हुए शब्द बेकार हो जाते हैं मुझे बहुत बड़बड़ाना पड़ता…

  • कभी सोचता हूँ मैं | Kabhi Sochta Hoon Main

    कभी सोचता हूँ मैं ( Kabhi sochta hoon main )   कभी सोचता हूँ मैं, नहीं है जरूरत तेरी। मगर क्यों मुझे फिर भी, आती है याद तेरी।। कभी सोचता हूँ मैं———————।। मुझको मिलते हैं हर दिन, यहाँ चेहरें हसीन। जो नहीं तुमसे कम, लगते हैं मेहजबीन।। मगर इन आँखों में तो, बसी है तस्वीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *