Birsa Munda

बिरसा मुंडा | Birsa Munda

बिरसा मुंडा

( Birsa munda ) 

 

देश दुनिया के इतिहास में ०९ तारीख है ये ख़ास,
पुण्य-तिथि मनाते हर साल जो जून का है मास।
इस दिन उस महान आत्मा ने लिया अंतिम श्वास,
राॅंची में समाधि बनी है डिस्टिलरी पुल के पास।।

वनवासियों-आदिवासियों के वे कहलाएं भगवान‌,
साहस एवम ताकत के बल पर बने है वो महान।
कम आयु के थें लेकिन अद्भुत अद्भुत किए काम‌,
बिरसा मुंडा से जानता आज जिनको ये जहान।।

अच्छे कार्यों की वजह से इनको पूजता ये संसार,
बंगाल उड़ीसा झारखण्ड छत्तीसगढ़ और बिहार।
हिन्दू धर्म एवं ईसाई धर्म की जिन्होंने शिक्षा पाई,
बिगुल फूंका अंग्रेजो के खिलाफ नही माने हार।।

नाक में दम कर दिया गौरों के अकेले इस मुंडा ने,
पाॅंच सौ रु ईनाम रखा तब बिरसा पर अंग्रेजों ने।
तीर-कमान से लड़े बहादुर तोप-बंदूको के सामने‌,
साज़िश से पकड़ा एवं ज़हर दिया जेल कर्मी ने।।

महान स्वतंत्रता सेनानियों में गिना जाता जिनको,
धर्मान्तरण का विरोध-कर समझाया समाज को।
लोग इन्हें भगवान मानते ये भगवान को न मानते,
४० साल की आयु में जो छोड़ दिया संसार को।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अभी और सधना होगा | Poem abhi aur sadhna hoga

    अभी और सधना होगा ( Abhi aur sadhna hoga )   नहीं  साधना  पूरी  हुई है, अभी और  सधना होगा। अभी कहाँ कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।   अभी निशा का पहर शेष है, शेष अभी दिनकर आना अभी भाग्य में छिपा हुआ है, खिलना या मुरझा जाना अभी  और  कंटक  आना  है,…

  • प्रयागराज एयर शो | Prayagraj Air Show

    प्रयागराज ‘एयर शो’ ( Prayagraj Air Show )    हम गये रहे ‘एयर शो’ देखै जनसैलाब कै उठती लौ देखै एलन गंज में रहत रहे ‘यूपीएचईएससी’ कै तैयारी करते रहे अपने सब सखियन का लइकै कमरा से तो निकल गये लेकिन रेलवे ट्रैक पै जाके थोड़ा-सा हम ठिठक गये प्रयाग स्टेशन से लोगन वापस आवत…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

    रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर ( Ramlala Pran Pratistha Par )   रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण सह्रदय करबृद्ध निवेदन, सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन। बाईस जनवरी दिव्य बेला, घर द्वार उत्सविक आयोजन । विधिवत भव्य आराधना स्तुति, मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण । रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।। दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार, स्वच्छ परिवेश…

  • हमारा पर्यावरण | Kavita Hamara Paryavaran

    हमारा पर्यावरण ( Hamara Paryavaran )   मान रखो पर्यावरण का, करो प्रण वृक्षारोपण का, तभी प्रकृति मुस्काएगी, जीवन मे खुशियाॅ लाएगी, पेंड़ पौधे फल फूल क्यारियों से, वन बाग उपवन वाटिका विभूषित हो, नदी झरने ताल समुन्दर स्वच्छ हो, हमारा पर्यावरण दूषित न हो, स्वच्छ साफ धरा रहे, कानन हरा भरा रहें, पर्वत प्रहार…

  • मत प्रणय अनंत | Kavita Mat Pranay Anant

    मत प्रणय अनंत ( Mat Pranay Anant )   मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर लोकतंत्र नव यौवन अंगड़ाई, मतदाता उर भाव नवल । उत्सविक प्रभा परिवेश उत्संग, कामना राष्ट्र भविष्य मंगल । अंतःकरण स्वर करस्थ स्पंदन, प्रलोभ स्वार्थ विसार पर । मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *