Tere shahar ki hawayein kavita

तेरे शहर की हवाएँ | Tere shahar ki hawayein kavita

तेरे शहर की हवाएँ

( Tere shahar ki hawayein )

 

 

तेरे शहर की हवा बड़ी सर्द थी उस पर तेरा ख़य्याल
तेरे ख़य्याल से  मेरा दिल बेताब सा पर कुछ मलाल

 

तुझे सीने से लगाने का सबब उफ्फ तेरी गर्म साँसे
क्या ख्वाहिशें थी कि उफ्फ रूह का खो गया होश

 

तेरी चाहत या तेरी  तलब किस्मत में ना  कहीं मिली
तलब बे-सबब हाथ दुआ में उठाकर सुकून ना मिली

 

आधी रात में जो बात थी चाँद भी पूरे शबाब पर था
तुझसे जुदा  चैन ना  मुझे ना ही चाँद दिल बेताब था

 

उस सर्द हवाएँ सुरमई शाम की  कुछ जुदा जुदा  सी थी
मेरे सिहरती जिस्म की सिहरन तेरे जिस्म की कसक थी

 

छेड़ कर गुजर जाती थी वो तेरे शहर की सर्द हवाएँ
ना जाने कितनी देर तक खामोशी थी दिल-ए-समंदर

 

सोनू ऐसे सर्द फिजाओं में कोई चिराग जला ना आतिशदान
तेरे इश्क़ की गर्म जर्द अगन से जिंदा रहा ऐ दिल-ए-नादान

 

फिजाँ में हवा भी खफा खफा दिल रहा जवां जवां
सर्द हवाओं में भी गर्म था तेरी मेरी दास्ताँ ऐ शमां

?

मन की बातें

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय   “ राज 

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

एक अनजाना फरिश्ता | Rajendra kumar pandey poetry

Similar Posts

  • फिर भी मेरा मन प्यासा | Geet mera man pyasa

    फिर भी मेरा मन प्यासा ( Phir bhi mera man pyasa )      मृगतृष्णा वासना न छूटी छूटी निज जिज्ञासा‌। कितने सरोवर मन में बसते फिर भी मेरा मन प्यासा।‌।   जीवन को ज्वाला में तपते देखा है, लज्जा को घूंघट में सिसकते देखा है, उदर में रखा दूध पिलाया बड़ा किया, उसको भी…

  • सिंगर इशिता विश्वकर्मा | Poem Singer Ishita Vishwakarma

    सिंगर इशिता विश्वकर्मा ( Singer Ishita Vishwakarma ) जबलपुर का अभिमान् हो तुम   1.इशिता हो तुम आसमान,जबलपुर की हो तुम शान | बडे-बडे दिग्गज को दी टक्कर,तुमने पाया प्रथम् स्थान | मेहनत तुम्हारी,लगन् तुम्हरी,समर्थन तुम्हारे परिवार का | लोगों से मिली सराहना बनी,तुम्हारी नई एक पहचान | –> जबलपुर का अभिमान् हो तुम |…

  • अनुत्तरित प्रश्न | Kavita

    अनुत्तरित प्रश्न ( Anuttarit Prashna )   रास्ते से गुजरते हुए एक प्राकृतिक आॅक्सीजन टैंकर ने देख मुझे रोका हाल मुझसे मेरा पूछा। दोस्त क्या हाल है? कुछ देख रहे हो? समझ रहे हो इन दो टके के कृत्रिम आक्सीजन सिलिंडरों की कीमत जरा सा कोरोना प्रेशर क्या पड़ा अपनी औकात दिखा रहे हैं? बनाने…

  • Gurudev | शिक्षक

    शिक्षक ( Shikshak )    जो तुम्हें तुमसे मिला दे तुम्हें आईना दिखा दे मन में जुनून बसा दे हारने पर तुम्हें फिर उठ खड़ा होना सिखा दे खुद दीपक जैसे जलकर तुझे रोशन होना सिखा दे राष्ट्रभक्ति राष्ट्र प्रेम सिखाए सही गलत का भेद बताएं उसकी दी सिखों को तू जीवन भर भूल न…

  • बोले कोयलिया | Bole koyaliya

    बोले कोयलिया ( Bole koyaliya )   कोयलिया कुहू कुहू बोले। वन उपवन में लता कुंज में, मधुरस के घट खोले। पवन बह रही है बासंती, करती जनरुचि को रसवंती, बौराई अमराई सारी, मादकता सी घोले। हुई मंजरित डाली डाली, मुग्ध भाव से देखे माली, एक-एक तरु की फलता को, मन ही मन में तोले।…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

One Comment

  1. हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।💐🙏💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *