खेल को खेल की तरह लो यार | Khel ko Khel ki Tarah lo

खेल को खेल की तरह लो यार!

( Khel ko khel ki tarah lo yaar )

 

हो रही है तकरार
क्रिकेट पे यार
जीता है आस्ट्रेलिया
भारत गया है हार!
इतनी चिल्लम चिल्ली क्यों
खेल को खेल की तरह देखो…
दो टीमें लड़ेंगी,
तो एक ही जीतेगी!
एक को हारना ही पड़ेगा…
कल ऑसी ने दिखाया दम
हमारी मेहनत थोड़ी पड़ गयी कम!
फिल्डिंग ‘हेड’ की थी जबरदस्त
जिसने ‘रोहित’ का कैच लिया लपक।
हार की यहीं से शुरुआत हुई
जब, 240 पे टीम इंडिया ढ़ेर हुई..
सधे अंदाज से किक्रेट खेला ऑसी ने
उम्दा प्रदर्शन से कप किया झोली में..
बस इतना ही, न कोई पनौती
ना कोई चुनौती
न किसी की कमी
ना कोई देशद्रोही , गद्दार
खेल को खेल की तरह लो यार!

 

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

पुरुष दिवस की बधाई मेरे भाई | Purush Divas

Similar Posts

  • फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर | Mohabbat ko Sare Aam

    फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर ( Phir humne mohabbat ko sare aam kar )    छुप छुप के दिल का बुरा हाल कर लिया सच जानिए तो जी का जंजाल कर लिया समझ जो आया,एक उम्र बीत जाने के बाद फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर दिया फिर हमने मोहब्बत को सरे…

  • शटर उठा दो | Kavita

    शटर उठा दो ( Shatar utha do )   मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो। दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।   मिला के नयन नयनों से यू आँखे चार कर लो। पनीर तल के रखा है कि तुम मटर मिला दो।   पुलाव बन रही ख्यालों में थाली लगा…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • नौसेना दिवस | Poem in Hindi on Nausena Divas

    नौसेना दिवस ! ( Nausena divas ) ( 2 )  हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के शौर्य वंदन से चार दिसंबर प्रेरणा पुंज, सर्वत्र नौ सेना दिवस आह्लाद । नमन पाक युद्ध इकहत्तर उत्सर्ग, अहम हिंद विजित संवाद । सप्तम सर्वश्रेष्ठ नौ सेना छवि, परमता विजय भव मंत्र मंचन से । हिंद ह्रदय नित गर्वित,जांबाजों के…

  • आसमान | Aasman kavita

     “आसमान” ( Aasman : Hindi poem )   –> आसमान सा बनकर देखो || 1.आसमान कितना प्यारा, फैला चारो ओर है | रंग-बिरंगी छटा बटोरे, मेघों का पुरजोर है | दिन में सूरज किरण लिए, रात में चाँद-सितारे | दिन मे धूप की गर्मी रहती, रात को मोहक नजारे | –> आसमान सा बनकर देखो…

  • रात ना होती | Raat na hoti | Kavita

    रात ना होती ( Raat na hoti )   मधुर ये बात ना होती, मधुर मुलाकात ना होती। धड़कनें थम गई होती, अगर ये रात ना होती।   खिलती हुई सुबहें, सुहानी शाम मस्तानी। हसीं पल ये प्यारे लम्हे, रात हो गई दीवानी।   सुहाने ये प्यारे जज्बात, दिलों की बात ना होती। हसरतें रह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *