शटर उठा दो

शटर उठा दो | Kavita

शटर उठा दो

( Shatar utha do )

 

मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो।
दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।

 

मिला के नयन नयनों से यू आँखे चार कर लो।
पनीर तल के रखा है कि तुम मटर मिला दो।

 

पुलाव बन रही ख्यालों में थाली लगा दो।
दही मिले अगर तो रायता भी तुम बना दो।

 

सुरूर चढ रहा है आँखों में चिलमन हटा दो।
करीब इतना आ कि लब से ही मय को पिला दो।

 

कहूँ मैं कुछ भी इससे पहले दिल का हाल कह दो।
जो राज रह गया है वो भी खुल ए आम कह दो।

 

मिलो हुंकार से ऐसे की दुनिया को जला दो।
बटर के गलने से पहले ही नश्तर को चला दो।

 

मेरे ख्याल रूपी ब्रेड पे बटर लगा दो।
दिल का बन्द है दुकान तुम शटर उठा दो।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

संसय | Kavita

Similar Posts

  • कह दो ये | Poem keh do ye

    कह दो ये ( Keh do ye )   दूर के ढोल ,सुहाने अच्छे लगते है। दिल आये तो,बेगाने अच्छे लगते है॥   हंसते हंसते जो फांसी पर झूल गया हमको वो,दीवाने अच्छे लगते है॥   शम्मा को भी पता है,वो जल जाएगा उसको पर,परवाने अच्छे लगते है॥   अपनों से धोखे इतने खाये है…

  • प्रयागराज एयर शो | Prayagraj Air Show

    प्रयागराज ‘एयर शो’ ( Prayagraj Air Show )    हम गये रहे ‘एयर शो’ देखै जनसैलाब कै उठती लौ देखै एलन गंज में रहत रहे ‘यूपीएचईएससी’ कै तैयारी करते रहे अपने सब सखियन का लइकै कमरा से तो निकल गये लेकिन रेलवे ट्रैक पै जाके थोड़ा-सा हम ठिठक गये प्रयाग स्टेशन से लोगन वापस आवत…

  • हम भारत के रखवाले | Ham Bharat ke Rakhwale

    हम भारत के रखवाले ( Ham Bharat ke rakhwale )    हम भारत के रखवाले हैं भारत को विजयी बनाएंगे। धीर वीर महावीर सारे रण कौशल दिखलाएंगे। महासमर में महारथी लोहा लेंगे तूफानों से। शौर्य पराक्रम वीरता दिखला देंगे मैदानों में। बिगुल बजा देंगे विजय का नभ परचम लहराएंगे। सच्चे सपूत भारतमाता के वंदे मातरम…

  • मुस्कान | Muskaan

    मुस्कान ( Muskaan )    ढा गई गजब मुस्कान तेरे होंठों की देखते ही रह गए झील सी आंखों मे गालों पर उतर आई केसों को लड़ी फेर गई मुस्कान हौले से मुझमें भी… जाने किस घड़ी मे रचा मालिक ने तुझे तुझ सी कोई और नजर आई ही नही समाई तू मुझमें या खुद…

  • शर्मसार मानवता | Kavita Sharmsar Manavata

    शर्मसार मानवता ( Sharmsar Manavata )   धधकती स्वार्थ की ज्वाला में पसरती पिशाच की चाह में भटकती मरीचा की राह में चौंधराती चमक की छ्द्म में अन्वेषी बनने की होड़ में त्रिकालदर्शी की शक्ल में, दिखता है मानव वामन बनके चराचर जगत को मापने लगायी है अनगिन कतारें शुम्भ-निशुंभों की छाया में प्रकट है…

  • कैसे मनाऊँगी मैं होली | Kavita Kaise Manaungi main Holi

    कैसे मनाऊँगी मैं होली ? ( Kaise Manaungi Main Holi )    कैसे मनाऊँगी मैं होली अगर नहीं तुम आओगे। कैसे लूँगी मीठी करवट, अगर नहीं तुम आओगे। साथ-साथ खाई थी कसमें जो जीने -मरने की, सराबोर करूँगी किसको अगर नहीं तुम आओगे। मालूम है मुझको कि तू हो सरहद की रखवाली में, लौटेगा बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *