आसमान सा बनकर देखो

आसमान | Aasman kavita

 “आसमान”

( Aasman : Hindi poem )

 

–> आसमान सा बनकर देखो ||
1.आसमान कितना प्यारा, फैला चारो ओर है |
रंग-बिरंगी छटा बटोरे, मेघों का पुरजोर है |
दिन में सूरज किरण लिए, रात में चाँद-सितारे |
दिन मे धूप की गर्मी रहती, रात को मोहक नजारे |
–> आसमान सा बनकर देखो ||
2.बारिष की बूंदें गिरतीं हैं, आसमान लहराता है |
बिजली चमके चम-चम करती, बादाल भी गुर्राता है |
अमृत सी पानी की बूंदें, छोड़ के बादल घटते हैं |
अम्बर नीला रंग-बिरंगा, स्वेत मेघ भी छंटते हैं |
–> आसमान सा बनकर देखो ||
3.अंतरिक्ष समेटे अपने अंदर, दरिया दिल आकाश का |
नव-ग्रहों का दामन थामे, प्रतीक बड़ा विश्वास का |
मनोहर द्रस्य दिखाता रहता, देता शुभ संदेश भी |
कितने भी ऊँचे हो जाओ, अहम् न रखना एक भी |
–> आसमान सा बनकर देखो ||
4.इन्द्र-धनुष को गोद मे अपनी, ममता से बैठाता है |
आँचल की दे छाँव उसे, सत्-रंगों से सजाता है |
मन्द-मन्द शीतल-शीतल, मोहक पवन बिखेर कर |
मस्त हो जाता चंचल मन, आसमान को देख कर |
–> आसमान सा बनकार देखो ||

कवि :  सुदीश भारतवासी

यह भी पढ़ें : 

सुनहरी सुबह  | Kavita

Similar Posts

  • मैं और चाय | Main aur chai

    ” मैं और चाय “ ( Main aur chai )   ले चाय की चुस्की लगाते थे, दोस्तों के साथ महफिल हम जमाते थे। लंबी-लंबी छोड़ कर गप्पे हम लड़ाते थे, चाय की टपरी पे आधी ज़िंदगी बिताते थे। टांग खींच कर दोस्तों की खूब मस्ती करते थे , पता ही नहीं चलता कब घंटों…

  • हरियाली जमीं | Hariyali Jameen

    हरियाली जमीं ( Hariyali Jameen )    कहीं हरियाली कहीं बंजर जमीं रहती है मेरे यार ज़ब बारिश अपनी बूँद जमीं रखती है है कौन खुशनुमा इस गर्दीशे जहाँ में जिसपर उसकी माँ की हरपल नजर रहती है कोई घर से दूर रहकर भी सुकूँ पाता है किसी को अपनों के सँग भी कमी रहती…

  • कैसे उड़े अबीर | Ude Abir

    कैसे उड़े अबीर ( Kaise Ude Abir )   फागुन बैठा देखता, खाली है चौपाल । उतरे-उतरे रंग है, फीके सभी गुलाल ।। ●●● सजनी तेरे सँग रचूँ, ऐसा एक धमाल । तुझमे खुद को घोल दूँ, जैसे रंग गुलाल ।। ●●● बदले-बदले रंग है, सूना-सूना फाग । ढपली भी गाने लगी, अब तो बदले…

  • नींबू | Kavita Nibu

    नींबू ( Nibu )   गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता, जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता। कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता, अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।। ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच, मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem | Hindi Poetry -मृत्यु से पहले

    मृत्यु से पहले ( Mrityu Se Pahle ) ***** तेरे कृत्य काल दिखाएगा दिखा दिखा सताएगा तुमको सब बतलाएगा फेहरिस्त कर्मों की सामने लाएगा देखो समझो! किए क्या क्या हो? जीवन में अपने। तोड़े कितनों के सपने तुमने? जब अपने पर पड़ी है, लग रही बहुत बड़ी है! कष्ट अनंत है दर्द असह्य है प्रतिफल…

  • दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

    दरख़्त का दर्द ( Darakht ka dard )   मैंने पूछा पेड़ प्यारे तुम हमें शीतल छाया देते हो प्राणवायु जीवनदायिनी जीवन रक्षा कर लेते हो   बोला पेड़ पीढ़ियों से हम परोपकार करते आए दर्द सहा जाने कितना किंतु बोल नहीं हम पाए   अंधाधुंध कटाई कर दी नर को लालच ने मारा है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *