I Love You

आई लव यू | I Love You

आई लव यू

( I love you )

 

आई लव यू के मर्म में, अपनत्व अमिय धार

प्रेम जप तप लगन ,
तन मन मुदित भाव ।
निहार अक्स आकर्षण,
जीवन सौम्य शीतल छांव ।
शब्द अर्थ अभिव्यंजना ,
हृदय श्रोत मधुरता अपार ।
आई लव यू के मर्म में,अपनत्व अमिय धार ।।

अंतराल विलोप पथ,
मैत्री चाहना परिवेश ।
हर पल आनंद जन्य,
जीवन शुभता प्रवेश ।
ऊर्जस्वित चाल ढाल,
कदम अग्र विमल विहार ।
आई लव यू के मर्म में,अपनत्व अमिय धार ।।

हर रूप प्रतिरूप छवि,
सम्मोहन रग रग व्याप्त ।
अधर तृप्ति भावना,
साधना परम बिंदु प्राप्त ।
देव तुल्य दर्शन माला,
आहट स्वर गीत मल्हार ।
आई लव यू के मर्म में, अपनत्व अमिय धार ।।

हिय प्रिय मृदु संवाद,
नेह अनुबंध प्रस्ताव ।
प्रीति रीति सौरभमय,
परवर सम स्तुत स्त्राव ।
सोच विचार मोहक आभा,
समर्पण सर्वस्व स्पर्श आधार ।
आई लव यू के मर्म में, अपनत्व अमिय धार ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

सुसंस्कार | Susanskar

Similar Posts

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • बिरसा मुंडा | Birsa Munda

    बिरसा मुंडा ( Birsa munda )    देश दुनिया के इतिहास में ०९ तारीख है ये ख़ास, पुण्य-तिथि मनाते हर साल जो जून का है मास। इस दिन उस महान आत्मा ने लिया अंतिम श्वास, राॅंची में समाधि बनी है डिस्टिलरी पुल के पास।। वनवासियों-आदिवासियों के वे कहलाएं भगवान‌, साहस एवम ताकत के बल पर…

  • भाव जगाने निकला हूँ | Kavita bhav jagane nikla hoon

    भाव जगाने निकला हूँ ( Bhav jagane nikla hoon )   बुझे हुए मन के भावों को, पुनः जलाने निकला हूँ। सुप्त हो चुके हिन्दू मन में, भाव जगाने निकला हूँ। अपनी काशी अपनी मथुरा,अपनी जो साकेत यहाँ। बुझी हुई चिंगारी से फिर, अग्नि जलाने निकला हूँ। जगा सकूँ कुछ हिन्दू मन को,तो मुझको भी…

  • प्रभु श्री राम आएंगे | Prabhu Shri Ram Aayenge

    प्रभु श्री राम आएंगे ( Prabhu Shri Ram Aayenge ) कलयुग का कलुष मिटाने ,प्रभु श्री राम आएंगे ऊर्जस्वित अब हर कदम, मुखारबिंद जय श्री राम । दर्शन आतुर नयन पलक, निशि दिन सुबह शाम । सर्वजन संताप हर कर, हर्ष उत्साह उमंग जगाएंगे । कलयुग का कलुष मिटाने, प्रभु श्री राम आएंगे ।। उर…

  • स्पृहा नीरव पथ पर, नेह अमिय स्पंदन

    स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन   उर तरंग नवल आभा, प्रसून सदृश मुस्कान । परम स्पर्शन दिव्यता, यथार्थ अनूप पहचान । मोहक स्वर अभिव्यंजना, परिवेश सुरभि सम चंदन । स्पृहा नीरव पथ पर,नेह अमिय स्पंदन ।। अनुभूति सह अभिव्यक्ति , मिलन अहम अभिलाषा । कृत्रिमता विलोपन पथ, प्रस्फुटित नैसर्गिक भाषा। अंतर्नाद मंगल मधुर, नैतिकता…

  • कैसे लिखू | Kaise Likhoon

    कैसे लिखू ( Kaise Likhoon )   कैसे लिखू प्रेम गीत जब वर्दी खून से भीगे है कैसे देखूं बसंत के फूल जब आंख अश्रु से भीगे हैं कैसे भेजूं मैं प्रियसी को फूल जो मेरे भाई को चढ़ने है कैसे लिखू प्रेम गीत जब हृदय का रोना जारी है कैसे गाऊं मै प्रेम गीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *