Dhalti Raat

ढलती रात | Dhalti Raat

ढलती रात

( Dhalti raat )

 

ढलती रात हुई अंधियारी, साहिब जी ना आए।
धक-धक धड़के जिया हमारा, मन मेरा घबराए।
सनम कहो रात कहां बिताए

हाथों में मेहंदी रचके गौरी, कर कर सोलह सिंगार।
कब आएंगे प्राण प्यारे, करती प्रियतम का इंतजार।
ज्यों ज्यों रात बढ़े निशा, पून सन सन करती जाए।
रस्ता ताक रही निगाहें, दिलबर लौट घर नहीं आए।
सनम कहो रात कहां बिताए

नैनो का काजल कहता, मेरे माथे का सिंदूर पिया।
होठों की लाली पूछ रही, कहां बसा है तेरा जिया।
दिल की धड़कनें ढूंढ रही, मन को चैन नहीं आए।
सांवरी सूरत बलम की, छवि आंखों में उतर जाए।
सनम कहो रात कहां बिताए

तू प्यार का सागर ठहरा, मैं प्रेम भरी इक गागर हूं।
तू मनमौजी मतवाला है, मैं हमसफर जीवनभर हूं।
चूड़ियों की खन खन भी, तुझ बिन बोलो कैसे भाए।
घूंघट में गौरी दिलबर तुझ बिन, बोलो कैसे शरमाए।
सनम कहो रात कहां बिताए

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चाय भी क्या चीज है | Chai

Similar Posts

  • देश हमारा है

    देश हमारा है ( गीत )* देश हमारा है, सरकार हमारी है,क्यों न निभाई, हमने जिम्मेदारी है?*नियम व्यवस्था का पालन हम नहीं करें,दोष गैर पर निज, दोषों का नहीं धरें।खुद क्या बेहतर कर सकते हैं, वही करें।सोचें त्रुटियाँ कितनी कहाँ सुधारी हैं?…*भाँग कुएँ में घोल, हुए मदहोश सभीकिसके मन में किसके प्रति आक्रोश नहीं?खोज-थके, हारे…

  • आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

    आया सावन झूम के ( Aya Sawan Jhoom Ke ) ( 1 )    इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया। झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया। आया सावन झूम के लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया। उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया। फूल खिले चमन महकाया बहारों ने…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • बाधाओं से डरता कौन है | Poem Motivational in Hindi

    बाधाओं से डरता कौन है ( Badhaon se darta kon hai )    चाहे जितनी आंधी आए नभ, घनघोर घटाएं मेघ छाए। कदम कदम तूफान आए, मुश्किलें जब घर कर जाए। समस्या हल करता कौन है, बाधाओं से डरता कौन है। हौसला जिसने है धारा, कह दो साहस भरता कौन है। बाधाओं से डरता कौन…

  • ना चिट्ठी ना संदेश | Geet Na Chitthi na Sandesh

    ना चिट्ठी ना संदेश कोई पिया चले गए परदेस ( Na chitthi na sandesh koi piya chale pardesh )  ना चिट्ठी ना संदेश कोई सनम चले गए परदेस कोई। विरहा सी अगन लगी मन में तृष्णा न बची शेष कोई। ना चिट्ठी ना संदेश कोई पैगाम प्यार का दे हमको सुध बुध हमारी ले जाओ।…

  • हम जाएं कहीं महक साथ होगी | Prem ke geet

    हम जाएं कहीं महक साथ होगी ( Hum jaen kahin mehak sath hogi )    हम जाएं कहीं महक साथ होगी वो कितनी हसीं मुलाकात होगी चमन सा महकता ये मन मेरा भावों में अद्भुत कोई बात होगी   कुंदन सा महके भावो का सितारा हुआ है असर शुभ कर्मों का सारा परख लो कसौटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *