उर्मि की अठखेलियां | Urmi ki Athkheliya

उर्मि की अठखेलियां

( Urmi ki athkheliya ) 

 

उर्मि की अठखेलियों में, अनूप प्रेरणा संदेश

उठकर गिरना गिर कर उठना
अथक उत्तम प्रयास जारी ।
उत्सर्ग पथ विचलन बाधा,
साहस सिंचन मन क्यारी।
शीर्षता परिणय चाहना सदा,
लक्ष्य बिंब अंतर भावेश ।
उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश ।।

निष्काम योग सागर ह्रदय,
सृजन भाग्य अनंत अवसर ।
संघर्ष नैराश्य प्रतिकूल धारा,
सकारात्मकता ओज असर ।
निज मस्ती खुशियां मंगल,
मलियानिल मृदु श्री प्रवेश ।
उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश।।

जीवन भाषा परिभाषा ,
मात्र इच्छा पूर्ति अरमान ।
दर्शन प्रकृति असीम सौंदर्य,
नीलांबर आशीष ध्यान ।
राग मल्हार कान्हा बंसी,
स्वर गीतिका धुन बृजेश ।
उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश ।।

शाश्वतता बोध अवबोध ,
अनुरक्ति सह आह्लाद ।
भव्य मुस्कान अक्स छवि,
अनुभूत प्रतिपल सुख स्वाद
नेह मेह अंतर्संबंध दिव्य सेतु,
अपनत्व जीवन आभा गर्वेश ।
उर्मि की अठखेलियों में,अनूप प्रेरणा संदेश ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

Similar Posts

  • नाकाम | Kavita Nakaam

    नाकाम ( Nakaam ) दुनिया की उम्मीदों पर खरा ना उतर सका मैं। ज़िंदा रहते खुद को मरा ना समझ सका मैं। अपने कद का अंदाज़ा सदा रहा मुझे। अफसोस है कि खुद से बड़ा ना बन सका मैं। एक उनके लिए, और दूसरा अपने लिए ऐसे दोहरे चरित्र का प्रहसन ना पहन सका मैं।…

  • उठ जाग मुसाफिर भोर भई | Geet uth jaag musafir

    उठ जाग मुसाफिर भोर भई ( Uth jaag musafir bhor bhai )    चार दिन की चांदनी है, दो दिन का मेला है। झूठी जग की माया है, झुठा हर झमेला है। मन की आंखें खोल प्राणी, मत पाल तमन्नायें नई। उठ जाग मुसाफिर भोर भई, उठ जाग मुसाफिर भोर भई।   खाली हाथ आया…

  • मां नवदुर्गा | Maa Navdurga

    मां नवदुर्गा ( Maa Navdurga )  ( 1 )   नौ रूप में नौ दिनों तक होती माता की आराधना, जो भी पूजे इनको होती उसकी पूरी हर मनोकामना। समूचे जगत में फैली हुई है तेरी अनुपम महिमा, न होता कल्याण किसी का तेरी कृपा के बिना। हे माता शेरावाली हे माता जोतावाली, पूरी कर…

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • रक्तबीज सी अभिलाषाएं | Raktabeej

    रक्तबीज सी अभिलाषाएं ( Raktabeej si abhilashayen  )   रे मायावी बोल। आदि अन्त क्या इस नाटक का, कुछ रहस्य तो खोल। रे मायावी बोल। रह कर स्वयं अदृश्य दृश्य तू प्रतिपल रहे बदलता। ऊपर नीचे दिग्दिगन्त में, इंगित तेरा चलता। माटी के पुतले को तूने प्राण शक्ति दे डाली। नश्वर काया में अविनश्वर विषय…

  • ले डूबा मोबाइल सबको | Le Duba Mobile

    ले डूबा मोबाइल सबको ( Le duba mobile sabko )    ले डूबा मोबाइल सबको, फिर मन का चैन चुरा डाला। रिश्ते नाते गए भाड़ में, क्या फैशन नया बना डाला। मां को बच्चों की नहीं चिंता, खोई बस मोबाइल में। कामकाज घर के वो भूली, चैटिंग करती स्टाइल में। सुघ बुध खोई कैसा आलम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *