रक्तबीज सी अभिलाषाएं | Raktabeej

रक्तबीज सी अभिलाषाएं

( Raktabeej si abhilashayen  )

 

रे मायावी बोल।
आदि अन्त क्या इस नाटक का,
कुछ रहस्य तो खोल।
रे मायावी बोल।

रह कर स्वयं अदृश्य दृश्य तू
प्रतिपल रहे बदलता।
ऊपर नीचे दिग्दिगन्त में,
इंगित तेरा चलता।
माटी के पुतले को तूने
प्राण शक्ति दे डाली।
नश्वर काया में अविनश्वर
विषय एषणा डाली।

दुर्वह अहंभाव दे डाला,
क्या है उसका मोल।
रे मायावी बोल।

सतत् अतृप्तियों के तर्पण में
सुख का मिथ्याभाष।
बद्धपाश हो भौतिकता में
ढूंढ़े मनुज विकास।
रक्तबीज सी अभिलाषाएं
प्रतिपल बढ़ती जायें।
प्राप्त अभीप्सित जो न हुआ
तो कितने अश्रु बहाये।

क्षण का जीवन मन का विभ्रम,
काल रहा है डोल।
रे मायावी बोल।

 

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

आकर्षण है पाप में | Akarshan hai Pap Mein

Similar Posts

  • चढ़ते सूरज | Chadhate suraj

    चढ़ते सूरज ( Chadhate suraj )   चढ़ते सूरज की सवारी मेरे सिर पे आ गई । हम सफर थी मेरी परछाई उसे भी खा गई ।।   आपको जुल्मों का कर के तजुर्बा तारीफ में । कर रहा था बयां कड़वाहट जुबां पे आ गई ।।   सहन करने के अलावा और कुछ वश…

  • शिक्षक युग निर्माता है | Shikshak Yug Nirmata

    शिक्षक युग निर्माता है ( Shikshak yug nirmaata hai ) ज्ञान के मोती लुटाये, शिक्षा की ज्योत जलाता है। उजियारा करके जीवन मे, राह सही दिखलाता है। शिक्षक युग निर्माता है सदाचार का पाठ पढ़ाए, हृदय संस्कार भर के। उन्नति शिखर पहुंचाए, चहुमुखी विकास करके। कलम का सच्चा सिपाही, गुरु भाग्यविधाता है। मां शारदे साधक…

  • परेशानी | Pareshani par Kavita

    परेशानी ( Pareshani )    दिल थाम लो जरा तुम तिरछी धाराओं को मोड़ दो राह की अड़चन बन जाये उन बेड़ियों को तोड़ दो बाधाओं मुश्किलों ने घेरा परेशानियां बुन रही जाल आंधी तूफां आते जाते चलना जरा कदम संभाल घोर निराशाओं के बादल जब आके सर पे मंडराए धीरज धरना मीत मेरे हिम्मत…

  • पडोसन | Padosan

    पडोसन ( Padosan )    लगा ली छत पें मैने बाग, पडोसन के आते ही। कोई पूछे नही सवाल, लगा ली मैने खूब उपाय॥ मुझे दिन मे दिखता चाँद, पडोसन के आते ही…. सुबह सबेरे योगा करने जब वो छत पर आती है। ठंडी हवा की खुँशबू बन, अन्तर्मन को महकाती है॥ मेरे दिल को…

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

  • कैसी बीत गए तुम्हारे साथ | Romantic kavita

    कैसी बीत गए तुम्हारे साथ ( Kaisi beet gaye tumhare saath )   कैसी बीत गए तुम्हारे साथ । कितने पल कितने साल। सच कहूं वह बीते दिन थे बेमिसाल। आज भी चुपके से,तुमको कभी, जी भर के देख लेती हूं नजर चुरा कर। नोकझोंक करती हूं , बस रखती हूं प्यार छुपा कर। आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *