E- Dard

ऐ दर्द | E- Dard

ऐ दर्द

( E – Dard ) 

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…..
खुशिया छोड चुका हूँ, गम निचोड चुका हूँ ।
आँखो मे तुमको भर कर, यही बात कहा है।

ऐ दर्द…
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….

है राज बहुत गहरा, वो दिल मे समाया है।
सागर के मौजो मे भी, सन्नाटा सा छाया है।
खुशियो के भीड मे भी, अब तेरा सहारा है।

ऐ दर्द…
कुछ तो कम कर,
मै तेरा थोज का ग्राहक हूँ….

आँखे खुली रहेगी, सोऊँगा भला कैसे।
सपनो मे ना जो तू है, जीऊँगा भला कैसे।
हम याद तुम्हे हर पल, हर बार करेगे।

ऐ दर्द…
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…

बिछडी हुई मोहब्बत , टूटा हुआ सहारा ।
कैसे कहे हम अपना, जो ना हुआ हमारा।
फिर भी हम उन्हे याद, दिन-रात किया है।

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….

चढता ही जा रहा है, आँखो मे नशा मेरे ।
बढता ही जा रहा है , बेचैनी मेरे दिल मे ।
पागल नही हूँ पर वैसा ही, हाल हुआ है।

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर ,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….

लिखता ही जा रहा हूँ, रिसते हुए जख्म को।
शायद वो पढ सकेगी, हालात मेरे दिल के ।
कोशिश तो कर रहा हूँ , नाकाम हुआ है ।

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ….

पन्नो पे नाम लिख कर, तेरा फाड दे रहा हूँ।
रोते हुए भी खुद पे , हँसता ही जा रहा हूँ ।
तुझे भूलने की कोशिश , बार-बार किया है।

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…

ये शेर की है कविता, भावों से जुडी बातें।
आसू नही थमे तो, शब्दों मे पिरो डाली ।
कहना ना चाहूँ फिर भी, दिल का हाल कहा है।

ऐ दर्द….
कुछ तो कम कर,
मै तेरा रोज का ग्राहक हूँ…..

 

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :- 

शौर्य दिवस | Shaurya Diwas

Similar Posts

  • होलिका दहन | Poem Holika Dahan

    होलिका दहन ( Holika Dahan ) ( 2 )  करना है काम एक आज होलिका दहन में जलानी है कमी एक जो भि है निज के मन में अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण समक्ष होगा करें दूर कल क्यों, आज के दिन हि प्रत्यक्ष होगा तब हि इन शुभ कामनाओं का कोई अर्थ…

  • गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

    गौरी विनायकम ( Gauri Vinayakam )   एकदंत दयावंत लंबोदर गौरी विनायकम कृपा दृष्टि कीजिए l सुखकर्ता दुखहर्ता विघ्नहर्ता कष्टों को दूर कर ज्ञान हमको दीजिए l वक्रतुंड महाकाय शंभू सुत पूज्य प्रथम आप तो सवार काज दीजिए l जय देव मंगल मूर्ति गणेश दुष्टों का दलन कर विघ्न हर लीजिए l रिद्धि सिद्धि भालचंद्र…

  • Badal par Hindi Kavita | बादल

    बादल! ( Badal )    मेरी मुंडेर की तरफ बढ़ रहा बादल, अरब सागर की तरफ से चढ़ रहा बादल। न जाने कितने क्विंटल पानी से है भरा, तूफानी हवाओं से भी लड़ रहा बादल। सूख चुके तालाब,नदी,डैम न जाने कब के, उनकी चीख- चीत्कार को सुन रहा बादल। सागर की कोख से फिर जन्म…

  • लौट आओ ना | Laut Aao Na

    लौट आओ ना ( Laut Aao Na ) हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है, तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है। लौट आओ ना, ये दिल बस यही पुकार करे, तुझ बिन हर एक लम्हा बस खाली सा रह जाता है। हर ख्वाब में तुम ही हो, हर बात में तेरा…

  • दो घोड़ों की सवारी | Kavita Do Ghodon ki Sawari

    दो घोड़ों की सवारी ( Do ghodon ki sawari )    दो अश्वों पे होकर सवार मत चलना रे प्यारे। मुंह के बल गिर जाओगे दिन में देखोगे तारे। चाहे जितनी कसो लगाम मिल ना सकेगा विराम। कोई इधर चले कोई उधर चले गिर पड़ोगे धड़ाम। दो नावों पे दो घोड़ों पे वो मंझधार में…

  • शिव | Shiva kavita

    शिव ( Shiva )   अंग भस्म रमाए बाबा, हे नंदी के असवार। गंग जटा समाए बाबा, हे जग के करतार।   भोलेनाथ डमरू वाले, शिव सब देवों के देव। खोलो पलकें ध्यान मग्न, भोले बाबा महादेव।   आया सावन उमड़ घुमड़, करते पूजा तेरी। बिल पत्र दुग्ध जल चढ़ाए, नाथ सुनो मेरी।   गिरि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *