Chai ki Chuskiyan

चाय की चुस्कियां | Chai ki Chuskiyan

चाय की चुस्कियां

( Chai ki chuskiyan )

 

चाय की चुस्कियों में तबियत खुश हो गई।
चेहरे पे रंगत छाई आंगन में रौनक हो गई।
महक उठी महफिल अजीज मिल बैठे यार।
कहकहो का दौर लेके आई हंसी की बहार।

चाय की चुस्कियों ने मीठी कर दी जुबान को।
अदरक ने रुतबे से खुश किया मेहमान को।
गृहलक्ष्मी ने परोसी चाय हमें बड़े प्यार से।
चीनी सी घुलकर दिल में उतर गई यार वो।

जब भी कहीं जाता हूं चाय की चुस्की लेता हूं।
अपनों की महफिल में अधरों को सी लेता हूं।
रिश्तो की डोर को चाय ने ही संभाल रखा है।
खुशियों के आलम में मैं हंसकर जी लेता हूं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गुनगुनाती धूप | Gunagunati Dhoop

Similar Posts

  • कविता श्रृंखला हमारे शहर में

    कविता श्रृंखला हमारे शहर में  हमारे शहर में बहुत सारे लोग अल्पाहारी हैं साथ ही शुद्ध शाकाहारी हैं. वे लहसुन -प्याज नहीं खाते हैं मगर रिश्वत खाने से बाज़ नहीं आते हैं. तल्ख़! क्या तुमको पता है? रिश्वत सरकारी है रिश्वत सहकारी है रिश्वत तरकारी है रिश्वत खाने वाला ही एकमात्र विशुद्ध शाकाहारी है…..  …

  • निर्झर | Kavita Nirjhar

    निर्झर ( Nirjhar )   काश……..तेरी तरह ही मैं भी बन जाऊँ माँ, निर्झर की मानिंद कल-कल बहती जाऊँ माँ, तेरी ही तरह दामन में समेट लूँ ये दुनिया माँ, अपनी शीतलता से जहां नहलाती जाऊँ माँ, इतनी वसअतें खुद में मैं पैदा कर जाऊँ माँ, समन्दर से भी ज़्यादा गहरी मैं बन जाऊँ माँ,…

  • बारिश | Barish Poem in Hindi

    बारिश ( Barish ) बारिश जब जब आती है, खुशियां लेकर आती है। धरती मां की प्यास बुझाती, किसान के मन में खुशियां लाती। मोर पपीहा कोयल गाये, सब जीवों की प्यास बुझाए। फल, फूल और हरियाली लाए, जब जब भी बारिश आए। यह बच्चों के मन को भाए, कागज की वह नाव चलाए। बारिश…

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • तुम मेरे हो | Geet

    तुम मेरे हो ( Tum mere ho )   तुम मेरे हो तुम मेरे हो, सुंदर शाम सवेरे हो। जीवन की बगिया में तुम, खिलते फूल घनेरे हो।   मुस्कानों से मोती झरते, प्रेम उमड़ता सागर सा। महक जाता दिल का कोना, प्रेम भरी इक गागर सा।   मधुबन मन का खिलता जाता, प्रियतम तुम…

  • एचआईवी और एड्स | Poem on HIV AIDS in Hindi

     एचआईवी और एड्स ( HIV Aur AIDS )   यह घाव ही ऐसा है यार जो कभी‌ भी भरता नही, जिसका ज़ख्म गहरा होता है कभी दिखता नही। नही दवाई लगती ऐसा ख़तरनाक वायरस है यह, लाइलाज़ बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति कही।।   जान बूझकर जिसको कोई नियन्त्रण मत दे देना, पुख्ता ईलाज़ नही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *