कभी बदलते नहीं | Kabhi Badalte Nahi

कभी बदलते नहीं

( Kabhi Badalte Nahi )

बहुत लिखी बहुत सुनी
हमने कथा और कहानियाँ।
जिसने सच में बदल दी
हमारी छोटी सी दुनिया।
बहुत कुछ करना और
कराना अभी बाकी है।
और समाज को अपने
बिखरने से बचाना है।।

दुख बहुत होता है जब
अपने अपनों को लूटते है।
और अपने होने का प्रमाण
वो इसी तरह से देते है।
जब जब पड़ी हमें
उनकी जरूरत जीवन में।
तब तब उन्होंने हमें
कोई न कोई घाव दिये।।

मानवता का पाठ पढ़ा था
इसलिए उस पर अमल किया।
खुद से ज्यादा हमने
अपनों पर भरोसा किया।
पर उन्होंने तो हमेशा ही
आदतानुसर विश्वासघात किया।
और फिर भी अपने होने का
हमें आभास करा दिया।।

भावनाओं में बहना सबकी
बहुत बड़ी कमजोरी है।
इसलिए हर कोई हमें
भावनाओं के कारण फसाते है।
चाहे वो अपने हो या पराये
पर सब एकसा ही करते है।
और अपना स्वभाव वो
कभी नहीं बदलते है।
कभी नही बदलते है।।

Sanjay Jain Bina

जय जिनेंद्र
संजय जैन “बीना” मुंबई

यह भी पढ़ें :-

सावन में राखी आती | Kavita Sawan Mein Rakhi Aati

Similar Posts

  • अंधी दौड़ | Kavita andhi daud

    अंधी दौड़ ( Andhi daud )   नशा और उन्माद यह सर्द रात कैसा दौर आज नशा और उन्माद संस्कृति का विनाश प्रश्न पूछने पर बड़े बेतुके जवाब चुप रह जाते आप बिगड़ रहा समाज अंधी दौड़ कैसी भागमभाग बेकाबू गाड़ियां बेखौफ सवार अंधकार चहु ओर नीरसता सन्नाटा मौत का तांडव कहीं कोई दिखाता  …

  • बचपन की बातें : कुछ सुनहरी यादें

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )   काग़ज़ की नाव बना फिर से तैराए, बारिश के पानी में छबकियां लगाए। दरवाजे के पीछे छुपकर सबको डराए, चलो फिर से एक बार बच्चे बन जाए। पापा की कमीज पहन कर हाथ छुपाए, इस कला को हम लोगों को जादू बताएं। खुद भी हँसे सभी…

  • पहली बारिश | Kavita

    पहली बारिश   ( Pehli Baarish )   बचपन की यादों को समेट रही हूं पहली बारिश की यादे सहेज रही हूं बारिश का पानी सखी सहेली कागज की नाव छपाक सी मस्ती बेफिक्र ज़माना वक्त सुहाना हौले हौले से सपने भीग जाना पिता की मुस्कान मां को चिंता पहली बारिश का अहसास अनोखा ना…

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • चोरी कर के लिखता हूँ मैं

    चोरी कर के लिखता हूँ मैं क्या लूटा है मैंने बतला, झूठे क़िस्से गढ़ा ना करजन्मजात दौलत वाला हूँ, तौहमत यूँ ही मढ़ा ना कर भूखा-नंगा था ये कह कर, मियां बेइज्जती करता क्योंतू भी रंग जा मेरे रँग में, तिल का ताड़ बड़ा ना कर पहले ही से मैं बेचारा, मुश्किलात में घिरा हुआज़ख़्मों…

  • कोरोना मरा ना | Kavita Corona Mara na

    कोरोना मरा ना ( Corona mara na )    मैं हूँ कोरोना, मुझ से डरो ना। अभी मैं मरा नही, लापरवाही करों नही।। धीरे-धीरे आ रहा में वापस, रहना भीड़ से तुम दूरी बनाकर। मास्क सदैव लगाकर के सब रहना, बाहर से आतें ही हाथ साबुन से धोना ।। मुझे ना लेना आज कोई हल्के,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *