जीने की कला | Jeene ki Kala

जीने की कला

( Jeene ki kala ) 

 

माना की कठिनाइयां बहुत है
संघर्ष भरे जीवन और
प्रतिस्पर्धा से भरी इस युग में
फुर्सत और सुकून का होना
एक बहुत ही कठिन चुनौती है

तो क्या यही जीवन है
इसे ही स्वीकार कर लें
और छोड़ दें हर खुशी
भूल जाए मुस्कान और हर हंसी !!

रात में भी तारों का निकलना
अंधेरे में जुगनुओं का चमकना पहाड़ से गिरती नदी का झरनों में बदलना
पत्थरों से टकराकर भी प्रवाह का शीतल होना
हमें यह नहीं सिखाता कि विषम को भी सम बना लेना ही जीवन की विशेषता है
जीवन के हर लम्हों को हंस कर जी लेना ही जीवन है??

परिस्थितियाँ तो आती ही है
जाने के लिए
आप हंसकर स्वीकारें या रोकर
समय को आप टाल नहीं सकते
उसे बदल सकते हैं
और बदलने की कला ही
आपके जीवन को सफल बनाती है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/darr/

Similar Posts

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

  • नेह की कोमलता | Kavita Neh ki Komalta

    नेह की कोमलता ( Neh ki komalta )   नेह ने कोमल बनाकर,वेदना को चुन लिया है, चाह में हिय ने विकल हो,कामना को बुन लिया है। भावना की धार अविरल, गुनगुनाती बह रही है, प्रीति की अनुपम धरोहर, मीत से कुछ कह रही है। आज यादों के झरोखे, अनमने से खुल रहें हैं, शांत…

  • Vriksh Ki Peeda | वृक्ष की पीड़ा

    वृक्ष की पीड़ा ( Vriksh Ki Peeda )    काटकर मुझे सुखाकर धूप में लकड़ी से मेरे बनाते हैं सिंहासन वार्निश से पोतकर चमकाते हैं वोट देकर लोग उन्हें बिठाते हैं वो बैठ कुर्सी पर अपनी किस्मत चमकाते हैं, बघारते हैं शोखी, इठलाते हैं; हर सच्चाई को झुठलाते हैं। मोह बड़ा उन्हें कुर्सी का नहीं…

  • अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

    अवशेषी पुस्तिका ( Avsheshi Pustika )   ना सारांश ना ही उद्धरण; ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया छोटी सी स्मृति भरी अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ… अप्रचलित परिच्छेदों; त्रुटियों से पूर्ण परित्यक्ता कही जाने वाली अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ… मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ ढूँढने की कोशिश करती सस्ती…

  • अवतरण दिवस की शुभकामनाएं | Janamdin par Kavita

    अवतरण दिवस की शुभकामनाएं ( Avtaran Divas ki shubhkamnaye )   आपके जन्म-दिन के अवसर पर, अकुंश हम छुट्टी नही आ पाएंगे। दूरी है मजबूरी है दुआ दे पाएंगे, और उपहार भी ना पहुँचा पाएंगे।। इस कविता में मेरा स्नेह आशीष, पढ़कर लेना सबसे शुभ आशीष। यही कुछ दुआएं तब काम आती, कष्ट परेशानियां किसी…

  • गुणगान | Kavita Gungaan

    गुणगान ( Gungaan )   मिलते रहो मिलाते रहो सभी से जाने कब जिंदगी की शाम हो जाये फुरसत हि मिली नहीं काम से कभी जाने कब आराम हि आराम हो जाए लोभ, लाभ, धन, बैर रह जायेंगे यहीं भूल जायेंगे अपने भी चार दिन के बाद ही बनती हि चली आई है गृहस्थी आज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *